- Hindi News »
- India »
- Jammu Kashmir Pulwama Encounter Breaks Out In Tral Area 2 Terrorist Trapped
जम्मू कश्मीर के त्राल में जैश के तीन आतंकी ढेर, 48 घंटे में 6 दहशतगर्दों को पहुंचाया जहन्नुम
जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया और एनकाउंटर शुरू हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी फिर से दहशत फैलाना चाहते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर
पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नादिर गांव में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। केंद्र शासित प्रदेश में 48 घंटे के भीतर यह दूसरी मुठभेड़ है। यह घटना शोपियां जिले के केल्लर इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराने के दो दिन बाद हुई है।
मारे गए तीन आतंकी
मंगलवार को मारे गए तीन आतंकियों में से दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई है, जो दोनों शोपियां के रहने वाले हैं। 2023 में लश्कर में शामिल होने वाला कुट्टे पिछले साल 8 अप्रैल को डेनिश रिसॉर्ट में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे। खबरों के मुताबिक, वह पिछले साल मई में शोपियां के हीरपोरा में भाजपा सरपंच की हत्या में भी शामिल था।
गैर-स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि 2024 में आतंकी समूह में शामिल होने वाला शफी शोपियां के वाची में एक गैर-स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था। शोपियां में मारे गए आतंकवादियों के पास से तीन एके-47 राइफलें तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
व्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे आतंकी
सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जम्पाथरी इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। यह आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को चारों ओर से घेर लिया। आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया। इस दौरान सेना और आतंकियों में मुठभेड़ हो गई।
पहलगाम का बदला अभी बाकी है…घाटी में लगाए गए पोस्टर, आतंकियों की सूचना देने पर मिलेंगे 20 लाख
वहीं पहलगाम हमले के कुछ ही दिनों बाद, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने 25 अप्रैल को बिजबेहरा में थोकर के घर को IED से उड़ा दिया। माना जाता है कि थोकर ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को बैसरन घाटी पर हमला करने में मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी।
Jammu kashmir pulwama encounter breaks out in tral area 2 terrorist trapped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
May 24, 2026 | 06:43 AMव्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
May 24, 2026 | 06:34 AMHoroscope 24 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानें कितने होनहार निकलेंगे आज पैदा हुए बच्चे
May 24, 2026 | 06:07 AMNagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
May 24, 2026 | 06:05 AMSmartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
May 24, 2026 | 05:56 AMMaharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
May 24, 2026 | 05:50 AMनई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM











