कंकरखेड़ा पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया)
मेरठ

दुष्कर्म पीड़िता ने कंकरखेड़ा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-सिपाही की दारोगा मां ने लगवाए थे थप्पड़

Meerut Rape Case: राज्यस्तरीय महिला फुटबाल खिलाड़ी ने दुष्कर्म के आरोपी सिपाही और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दावा किया है कि थाने में उसे हनी ट्रैप का आरोप लगाकर थप्पड़ मारे गए थे।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Meerut Minor Football Player Rape Case: दुष्कर्म पीड़िता राज्यस्तरीय महिला फुटबाल खिलाड़ी ने कंकरखेड़ा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपित सिपाही और उसकी दारोगा मां की शह पर उसे हनी ट्रैप का आरोप लगाकर पुलिस ने थाने में थप्पड़ मारे। अब पीड़िता की शिकायत पर मुकदमे में आरोपित सिपाही के साथ उसकी दारोगा मां, साफ्टवेयर इंजीनियर बहन व बहनोई को भी आरोपित बनाया गया है।

पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने की एक ऑडियो भी विवेचक को सौंपी है। आरोपित के डर से पीड़िता अभी तक एफआइआर की कापी लेने थाने नहीं आ सकी है, साथ ही उसके बयान भी दर्ज नहीं हुए हैं। पुलिस ने आरोपित सिपाही को पकड़ने के लिए भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

आरोपित की मां, बहन व बहनोई को बनाया हत्या की धमकी का आरोपित

किठौर थानाक्षेत्र निवासी पीड़िता लोहिया नगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में मां के साथ किराये पर रहती है। 15 वर्षीय पीड़िता 10वीं में पढ़ती है। साथ ही राज्यस्तरीय फुटबाल की खिलाड़ी है। मार्च में पीड़िता की स्नैपचैट पर आगरा में तैनात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी सिपाही शुभम तोमर से दोस्ती हुई।

शुभम की मां संजोग तोमर भी यूपी पुलिस में दारोगा हैं, उनकी तैनाती गजरौला में है। पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने आगरा व मेरठ के होटलों में पीड़िता से आठ बार शारीरिक संबंध बनाए। 15 सितंबर को रोहटा रोड के एक होटल में दोनों में विवाद हो गया।

एफआईआर लेने थाने जाने से डर रही पीड़िता, पीड़िता के अभी बयान नहीं

पीड़िता ने पहले बाल कल्याण समिति फिर कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि उस समय थाने पर आरोपित शुभम व संजोग तोमर मौजूद थी। उन्होंने हनी ट्रैप का आरोप लगाया और थाने के अंदर महिला एसआई से थप्पड़ लगवाए। पीड़िता के पास शुभम व उसके परिवार की ऑडियो है, जिसमें वह ही समझौते का दबाव बना रहे हैं। साथ ही संजोग उनकी बेटी और दामाद ने भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID