विराट कोहली, फलाहारी महाराज सौजन्य-सोशल मीडिया
मथुरा

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

Falahari Maharaj Dinesh Sharma: विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के दावों को झूठा और बेबुनियाद बताया। प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की वजह भी स्पष्ट की।

प्रिया जैस

Virat Kohli Spokesperson On Controversy: श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज के 5 करोड़ रुपये के दावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के दावों को झूठा और बेबुनियाद बताया। प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की वजह भी स्पष्ट की।

विराट कोहली के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि "हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं।"

उनके प्रवक्ता ने बताया कि, "विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण ही उनसे मिलने जाते हैं। हम इन दावों का पुरजोर खंडन करते हैं।"

प्रवक्ता का बयान

फलाहारी महाराज का दावा

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े विवाद के बीच क्रिकेटर विराट कोहली का नाम चर्चा में आया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में दावा किया था कि एक गुट ने आश्रम की लोकप्रियता और प्रचार बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान के एक निजी प्रॉपर्टी डीलर ने विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये देकर वहां बुलाया था।

आश्रम के दो गुटों में बंटने का दावा

फलाहारी महाराज का आरोप है कि विराट कोहली के आश्रम में आने से सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। उनके बयान में दावा किया गया था कि प्रेमानंद महाराज को फेमस कराने के लिए कथित कारोबारी समूह की ओर से पैसे दिए गए थे।

प्रेमानंद महाराज ने बनाई दूरी

फलाहारी महाराज ने आश्रम में अंदरूनी कलह और गुटबाजी होने की बात कही थी। उनके मुताबिक, एक पक्ष में कारोबारी समूह से जुड़े लोग हैं और दूसरे पक्ष में प्रेमानंद महाराज के साथ रहने वाले साधु-संतों का है। दावा किया गया है कि दोनों गुटों में कथित मतभेद बढ़ने पर प्रेमानंद महाराज ने पहले वाले समूह से दूरी बना ली। और अपने अन्य साथियों के साथ बेलवन आश्रम में रहकर भजन-साधना कर रहे हैं।

विराट कोहली की टीम ने आरोपों का किया खंडन

इन आरोपों को खारिज करते हुए अब विराट कोहली की टीम से यह बयान जारी किया गया है। आपको जानकारी दें, कि क्रिकेटर विराट कोहली पहली बार अपनी पत्नी अनुष्का के साथ जनवरी 2023 में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर पहुंचे थे।

इसके बाद कई बार अहम मैचों से पहले या बाद में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कई बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर देखा गया है। अब फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के हवाले से लगाए गए इस आरोप पर विराट कोहली की टीम ने जवाब दिया है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे