श्रीकांत शर्मा (सोर्स: सोशल मीडिया)
मथुरा

श्रीकांत शर्मा ने अखिलेश-राहुल पर साधा​ निशाना, कहा- दोनों को विरासत में मिली राजनीति

Shrikant Sharma Navbharat Exclusive Interview: श्रीकांत शर्मा ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को लेकर भी राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने विपक्षी नेताओं.....

मोहन श्याम शर्मा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • नवभारत के साथ मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा की यह एक्सक्लूसिव बातचीत

  • 2027 के चुनावी माहौल में मथुरा से लेकर लखनऊ तक बढ़ी सियासी हलचल

  • विपक्षी नेताओं की राजनीति पर सवाल उठाते हुए श्रीकांत शर्मा ने भाजपा के विकास के एजेंडे को रखा सामने

BJP MLA Targets Samajwadi Party Congress: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात अभी से बिछने लगी है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने लगा है। इसी बीच पूर्व ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने परिवारवाद, विपक्षी राजनीति, विकास और श्रीकृष्ण जन्मस्थान जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

श्रीकांत शर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेताओं को राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि यदि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बने होते तो अखिलेश यादव आज इतने बड़े राजनीतिक नेता नहीं होते और न ही मुख्यमंत्री बन पाते। उनके मुताबिक परिवारवाद के सहारे राजनीति में आगे बढ़ने वालों को आम जनता के संघर्ष और जमीनी राजनीति का अनुभव नहीं होता। उन्होंने विपक्ष की राजनीति को परिवार केंद्रित बताते हुए सवाल उठाए।

2027 में भी बीजेपी सरकार बनने का दावा

वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को लेकर भी श्रीकांत शर्मा ने राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने विपक्षी नेताओं की राजनीति पर सवाल उठाते हुए भाजपा के विकास के एजेंडे को सामने रखा।

श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर 2027 में लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उनके अनुसार भाजपा का चुनावी आधार विकास और जनता का विश्वास होगा।

सियासत में बयानबाजी का चढ़ा पारा

बातचीत के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। श्रीकांत शर्मा ने संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मुद्दा भी महत्वपूर्ण राजनीतिक और धार्मिक विषय बना रहेगा। मथुरा-वृंदावन की धार्मिक पहचान, ब्रज क्षेत्र का विकास और आस्था से जुड़े विषय चुनावी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं।

कुल मिलाकर 2027 के विधानसभा चुनाव से काफी पहले ही मथुरा की सियासत में बयानबाजी का पारा चढ़ने लगा है। श्रीकांत शर्मा के इस हमले को भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति और विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक तेवरों के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि भाजपा विधायक के इन बयानों पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित

दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत; नरेश बाल्यान को MCOCA केस में मिली जमानत

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो