लखनऊ से असदुद्दीन ओवैसी की सियासी ललकार- अब अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि...

Owaisi Chandrashekhar Joint Maharally: ओवैसी ने सपा-कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि भाषण में मेरा मुकाबला करें, 5 मिनट में गूंगा करके वापस भेजूंगा। सच्चाई बोलना भड़काना है तो मैं भड़काऊंगा।
Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के बैनर तले संयुक्त महारैली का हुआ आयोजन

  • महारैली में एक साथ मंच पर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद

  • असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अब चंद्रशेखर आज़ाद की सफलता उम्मीद की जीत होगी और अत्याचार का अंत होगा

Owaisi Targets SP and Congress in Lucknow Rally: लखनऊ के शहीद पथ स्थित माता रमाबाई अंबेडकर मैदान में 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के बैनर तले संयुक्त महारैली का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक साथ मंच साझा किया।

मंच पर चंद्रशेखर और ओवैसी का माला पहनाकर स्वागत किया गया और दोनों नेताओं ने हाथ उठाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। असदुद्दीन ओवैसी ने संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए सपा-कांग्रेस पर जुबानी वार किया तो वहीं सीएम योगी पर भी निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि बाबा बहुत दिन तक नहीं रहने वाले हैं।

चंद्रशेखर को सीएम बनाने की अपील की

कार्यक्रम में असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि चंद्रशेखर को सीएम बनाएगा। ओवैसी ने सपा-कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस वाले भाषण में मेरा मुकाबला करें, 5 मिनट में गूंगा करके वापस भेजूंगा। सच्चाई बोलना भड़काना है तो मैं भड़काऊंगा।

Asaduddin Owaisi
यूपी की सियासत में आएगा भूचाल? असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी को दिया नया चैलेंज, अखिलेश पर भी बोला हमला

संविधान कमजोर हुआ तो जिंदगी और मौत का मसला बन जायेगा

जनसभा में ओवैसी ने कहा कि आज संविधान दिवस के दिन हम संविधान बनाने वालों को याद करते हैं कि बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा कि इंसानों को इंसानों के तौर पर देखा जाएगा। बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा कि हमने संविधान बनाया है, तुम न किसी की सियासी गुलामी करोगे, न किसी की शहरी गुलामी करोगे बल्कि तुम आजाद रहकर एक नेता बनकर मेरे ख्वाबों को पूरा करोगे।

आगे AIMIM प्रमुख ने कहा कि इस संविधान को हमें बचाकर रखना है। जो RSS संघ परिवार के लोग हैं, वो संविधान के दुश्मन हैं। याद रखिए कि संविधान को बचाने के लिए अगर हमें अपनी जान और माल को भी कुर्बान करना पड़ा तो हमें आगे बढ़कर इस कुर्बानी को कबूल करना पड़ेगा। अगर संविधान बर्बाद या कमजोर होगा तो जिंदगी और मौत का मसला बन जाएगा, खासकर मुस्लिम, दलित और कमजोर लोगों के लिए।

Asaduddin Owaisi
साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में आजम खान, राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- AIMIM में होंगे शामिल