महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

Womens Reservation Bill: सूत्रों के हवाले से महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार कर लिया गया है।
support in women reservation bill
महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयारसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

NCP(SP)-JMM-DMK Supports Womens Reservation Bil: महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार का नंबर तैयार है। उधर, ये भी चर्चा है कि जगन मोहन रेड्डी की YSRCP परिसीमन विधेयक पर NDA का समर्थन करने वाली है।

यदि महिला आरक्षण बिल की बात करें तो NCP(SP) के 8 सांसद भी इस बिल का समर्थन कर सकते हैं। JMM के 3 सांसदों के समर्थन की भी बात सामने आ रही है। महिला आरक्षण बिल को DMK के 22 सांसदों का समर्थन भी मिलने की उम्मीद है। शरद NCP के 8, JMM के 3 सांसद भी इसके समर्थन में आ सकते हैं।

विपक्ष के कुछ दल कर सकते हैं वॉकआट

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक आज दोपहर 1 बजे होने वाली है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान सूत्रों के हवाले से खबर ये भी है कि BJD, विपक्ष के कुछ दल संसद से वॉकआट कर सकते हैं।

परिसीमन विधेयक पर मिल सकता है NDA का समर्थन

बता दें कि महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पास कराने के लिए 360 वोटों की जरूरत है। इससे पहले महिला आरक्षण बिल को लेकर 67 वोट से मात मिली थी लेकिन अब इसमें विपक्ष की तरफ से पलटवार की विसात दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं परिसीमन विधेयक की बात करें तो जगन मोहन रेड्डी की YSRCP NDA का समर्थन करती हुई दिखाई दे सकती है।

परिसीमन बिल को लेकर YSRCP ने दी स्पष्ट जानकारी

परिसीमन बिल को लेकर YSRCP ने अपना रुख साफ किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, YSRCP संसद में पेश होने वाले बिल का समर्थन करेगी, लेकिन उसकी शर्त है कि सभी क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व मिले और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित किया जाए।

खबर अपडेट हो रही है...