देव दीपावली पर भक्ति में सराबोर दिखे श्रीकांत शर्मा, मथुरा में भजन गाकर विधायक ने मोह लिया श्रद्धालुओं का मन

Mathura Dev Deepawali 2026: यमुना की लहरों के बीच तैरते दीपों ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। इसी धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीकांत शर्मा ने मंच से भजन गायन कर अपनी भक्ति भावना प्रकट की।
MLA Shrikant Sharma
विधायक श्रीकांत शर्मा(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीकांत शर्मा ने मंच से भजन गायन कर अपनी भक्ति भावना प्रकट की।

  • लोगों ने तालियों बाजाकर विधायक श्रीकांत शर्मा का उत्साहवर्धन किया।

  • श्रद्धालुओं के लिए यह पर्व यमुना के चरणों में श्रद्धा और भक्ति अर्पित करने का विशेष पर्व बन गया।

Shrikant Sharma Dev Deepawali Celebration: धर्मनगरी मथुरा में देव दीपावली महोत्सव के पावन अवसर पर यमुना तट पर भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। बंगाली घाट स्थित राजा घाट पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी, मथुरा-वृंदावन के विधायक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मां यमुना महारानी के श्रीचरणों में भक्ति के स्वर समर्पित किए।

विधायक श्रीकांत शर्मा ने अपने मधुर स्वर में भजनों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनके भजनों से पूरा यमुना तट भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

यमुना की लहरों के बीच तैरते दीपों की रोशनी

देव दीपावली के अवसर पर बंगाली घाट स्थित राजा घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यमुना तट पर दीपों की जगमगाहट, मां यमुना महारानी की आरती और धार्मिक आयोजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन, पूजन और दीपदान के लिए घाटों पर पहुंचे। यमुना की लहरों के बीच तैरते दीपों की रोशनी ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। इसी धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विधायक श्रीकांत शर्मा ने मंच से भजन गायन कर अपनी भक्ति भावना प्रकट की।

श्रीकांत शर्मा ने कार्यक्रम में लगाई चार चांद

श्रीकांत शर्मा ने मां यमुना महारानी के समक्ष भजनों की प्रस्तुति देते हुए भगवान श्रीकृष्ण और ब्रज की आध्यात्मिक परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उनके भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। जैसे-जैसे भजन आगे बढ़ते गए, वैसे-वैसे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालु भी भक्ति के रंग में रंगते नजर आए।

लोगों ने तालियों के साथ उनकी प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन किया। यमुना तट पर भक्ति संगीत और दीपों की रोशनी का यह संगम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

MLA Shrikant Sharma
काशी में देव दीपावली देखने पहुंचे 15 लाख पर्यटक; 40 देशों के मेहमान आए, 84 घाटों पर 11 लाख दीप जलाए गए

भजन गायन से विधायक ने दिया खास सन्देश

विधायक श्रीकांत शर्मा का भजन गायन इस बात का भी संदेश देता नजर आया कि ब्रज की पहचान केवल धार्मिक स्थलों और मंदिरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की संस्कृति, संगीत, भजन और आध्यात्मिक परंपराएं भी इसकी आत्मा हैं।

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और उनकी लीलास्थली वृंदावन में भक्ति संगीत का विशेष महत्व है। यहां के पर्व और उत्सव जनमानस को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

देव दीपावली की शाम बनी यादगार

देव दीपावली के इस आयोजन में मां यमुना महारानी के प्रति श्रद्धा, दीपदान की परंपरा और भक्ति संगीत ने एक अलौकिक वातावरण का निर्माण किया। विधायक श्रीकांत शर्मा ने भजनों के माध्यम से ब्रज की धार्मिक विरासत को नमन किया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रही।

दीपों से जगमगाते घाट, यमुना की पावन धारा, मां यमुना महारानी की आराधना और विधायक श्रीकांत शर्मा के भजनों की मधुर गूंज ने देव दीपावली की शाम को यादगार बना दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह अवसर केवल दीपोत्सव नहीं, बल्कि मां यमुना के चरणों में श्रद्धा और भक्ति अर्पित करने का विशेष पर्व बन गया।

MLA Shrikant Sharma
Dev Deepawali 2026: देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें काशी के घाटों पर दीप जलाने की वजह