परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

Parliament Special Session 2026: 30 नवंबर और 2 दिसंबर को संसद की विशेष बैठक से पहले सियासी पारा चढ़ा। महाराष्ट्र के विपक्षी सांसदों में टूट के दावों और कांग्रेस की आपात बैठक के बीच बढ़ी हलचल।
Congress MPs Split Speculation On Delimitation Bill
राहुल गांधी, सुप्रिया सुले, नरेंद्र मोदीडिजाइन फोटो
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की विशेष बैठक

  • महिला आरक्षण और परिसीमन बिल हो सकता है पेश

  • शरद पवार गुट के 8 सांसदों के पाला बदलने के दावा

  • महाराष्ट्र समेत कांग्रेस के 33 सांसदों में फूट का दावा

  • सोनिया गांधी ने बुलाई संसदीय समिति की अर्जेंट बैठक

Congress MPs Split Speculation On Delimitation Bill: देश की राजनीति में एक बार फिर महाभूकंप की तैयारी शुरू हो गई है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा 30 नवंबर को होने जा रही है। मोदी सरकार ने डीलिमिटेशन और महिला आरक्षण का बिल एजेंडे में रखते हुए संसद का मानसून सत्र आहूत कर दिया। संसदीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को विधिवत पत्र लिखकर क्रमशः 30 नवंबर और 2 दिसंबर को विशेष बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

संसदीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को सोमवार, 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा को बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को फिर से बुलाएं। कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज

कहा जा रहा है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट बैठक कर इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं। जानकारों का दावा है कि इन प्रस्तावों को बहुमत दिलाने की कवायद अब पूरी हो गई है और सरकार ने 41 सांसदों का जुगाड़ कर लिया है। इस बार मोदी-शाह की जोड़ी ने महाखेला की तैयारी की है और उसका केंद्र बिंदु महाराष्ट्र बताया जा रहा है।

कांग्रेस सांसदों पर बीजेपी की नजर

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के बाद बीजेपी की नजर महाराष्ट्र के आधे से ज्यादा कांग्रेस सांसदों को फोड़ने पर है। सुप्रिया सुले के 8 सांसदों के साथ बीजेपी की 'डील' फाइनल हो गई है। महाराष्ट्र समेत देशभर के कांग्रेस के 33 सांसदों के फूटने का दावा किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में पार्टीवार लोकसभा सासंदों का संख्याबल

महाराष्ट्र में पार्टीवार राज्यसभा सासंदों का संख्याबल

बता दें कि भाजपा के पहले 8 राज्यसभा सांसद थे। लेकिन 22 नवंबर 2026 को को डॉ. रामराव वडकुते का 72 वर्ष की आयु में दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वडकुते के निधन से राज्यसभा में भाजपा का आंकड़ा घटकर 7 हो गया है।

Congress MPs Split Speculation On Delimitation Bill
मैं 2014 से मंत्री बन रही हूं! एनडीए में जाने और मुख्यमंत्री पद की अटकलों पर भड़कीं सुप्रिया सुले

देशहित का होगा बहाना विकास के लिए खजाना

बीजेपी का इस बार जिन सांसदों को फोड़ने का टारगेट है, उनके लिए देशहित का हवाला देने का बहाना तैयार है। दूसरी ओर महाराष्ट्र सहित देशभर के विपक्षी सांसदों को बीते 3 वर्षों में बीजेपी ने 1 रुपया भी विकास कार्य के लिए धन नहीं दिया। अब इन सांसदों को समर्थन के बदले मोटी राशि विकास कार्यों के लिए दी जाएगी।

सांसदों का भी मानना है कि चुनावों को अभी 2 वर्ष है, ऐसे में विकास के लिए धन मिलेगा तब ही अगली बार भी जीतकर आएंगे। बीजेपी ने अधिकृत रूप से किसी भी पार्टी के सांसदों से संपर्क की बात खारिज की है लेकिन कहा है कि कोई स्वेच्छा से मोदी सरकार की योजनाओं का समर्थन करता है तो उसका स्वागत है।

राहुल गांधी विदेश से लौटे, सोनिया गांधी की आज बैठक

केंद्र की मोदी सरकार के इन पैंतरों को कांग्रेस पहले से भांप रही थी। अब कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संसदीय समिति की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भी आनन-फानन में विदेश से वापस आ गए हैं।

कांग्रेस के संचार, प्रचार, मीडिया महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 17 अप्रैल को सांसदों की पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण सरकार अपने मंसूबे में फेल हो गई थी। अब एक बार फिर से वो अनुचित इरादों के साथ आ रही है। कांग्रेस कभी इसे सफल नहीं होने देगी। संविधान दिवस पर सरकार ने एक बार फिर से ऐसी घोषणा की है जिसे कानूनन पूरा नहीं कर सकती। कांग्रेस ने कहा कि संविधान खतरे में है।

Congress MPs Split Speculation On Delimitation Bill
परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

मोदी सरकार ने फिर कसी कमर

संसद का मानसून सत्र 2026 पहले 20 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक चला था, और अब केंद्र की मोदी सरकार ने मानसून सत्र स्थगित किए जाने के साढ़े 3 महीने बाद इसकी कार्यवाही को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इसे देखते हुए दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी बड़ा जोखिम उठाने जा रही है।