वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. गोस्वामी (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

नंदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. गोस्वामी बने दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य, निष्पक्ष कार्यशैली का मिला सम्मान

Delhi Bar Council Member: नंदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित रामस्वरूप (आर.एस.) गोस्वामी दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत पर मथुरा, ब्रज मंडल और अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Delhi Bar Council Member Ram Swaroop: मथुरा नंदगांव ब्रज की पावन धरती नंदगांव के मूल निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित रामस्वरूप (आर.एस.) गोस्वामी एडवोकेट ने दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य पद का चुनाव जीतकर एक बार फिर ब्रज का मान-सम्मान बढ़ाया है।

उनकी इस शानदार जीत से पूरे ब्रज मंडल में खुशी और उत्साह का माहौल है। नंदगांव सहित मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में उनके शुभचिंतकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने इसे ब्रज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

पिछले तीन दशकों से वकालत कर रहे गोस्वामी

आर.एस. गोस्वामी पिछले तीन दशकों से अधिक समय से दिल्ली में सफलतापूर्वक वकालत कर रहे हैं। अपने विधिक ज्ञान, अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली और अधिवक्ताओं के हितों के प्रति समर्पित सोच के कारण उन्होंने राजधानी के विधिक जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

वे पूर्व में दिल्ली बार काउंसिल के चेयरमैन का दायित्व भी निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने नामांकन एवं निर्धन अधिवक्ता सहायता समिति के चेयरमैन के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद अधिवक्ताओं के हित में अनेक सराहनीय कार्य किए।

 युवाओं के लिए प्रेरणादायक है गोस्वामी की सफलता

दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य पद पर उनकी जीत को अधिवक्ता समाज ने उनके लंबे अनुभव, ईमानदार कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता पर जताए गए विश्वास का प्रतीक बताया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया, दूरभाष और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। ब्रज क्षेत्र के लोगों का मानना है कि उनकी सफलता से आने वाली पीढ़ी के युवाओं को भी शिक्षा, परिश्रम और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

दिल्ली बार काउंसिल में आगे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए भी चुनाव होने हैं। ऐसे में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों को उम्मीद है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें परिषद में और भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ब्रज मंडल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात