-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Justice Sanjiv Khanna Will Take Oath As Cji Today Know How He Became Chief Justice From Lawyer
जस्टिस संजीव खन्ना 51वें CJI के रूप में आज लेंगे शपथ, जानें कैसे तय किया वकील से मुख्य न्यायाधीश बनने का सफर
- Written By: प्रीति शर्मा
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल रविवार को समाप्त होने के बाद आज यानी 11 नवंबर को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण करेंगे। वह भारत के 51 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

जस्टिस संजीव खन्ना (सौ. सोशल मीडिया)
दिल्ली: मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल रविवार को समाप्त होने के बाद आज यानी 11 नवंबर को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण करेंगे। वह भारत के 51 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। जस्टिस खन्ना ने जिला कोर्ट में वकील के तौर पर अपनी वकालत की शुरुआत की।
उन्हें जनवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था, इस दौरान वह कई ऐतिहासिक फैसले का हिस्सा रहे हैं। ईवीएम की पवित्रता, चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करना, अनुच्छेद 370 हटाना, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत जैसे फैसले शामिल हैं।
कैसे तय किया वकील से सीजेआई का सफर
जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म साल 1960 में 14 नवंबर को दिल्ली में हुआ। वह प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी स्कूलिंग की बात करें तो वह दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड से पढ़े हैं। साल 1980 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के ही कैंपस लॉ सेंटर से कानून की डिग्री हासिल की। बता दें कि वह राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
RSS सुरक्षा पर सरकारी खर्च का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, RSS की CISF सुरक्षा पर सवाल; 200 करोड़ खर्च का दावा
साल 1983 में उन्होंने दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में नामांकन करवाया और शुरुआत के दिनों में तीस हजारी परिसर में जिला कोर्ट में प्रैक्टिस की और फिर वह दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे। उन्होंने कंपनी लॉ, लैंड लॉ, पर्यावरण लॉ, कमर्शियल लॉ, चिकित्सा लापरवाही जैसे क्षेत्रों के अलावा आयकर विभाग के वरिष्ठ वकील के रूप में भी काफी काम किया है।
उन्होंने साल 2004 में दिल्ली सरकार का स्थायी वकील नियुक्त किया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उन्होंने 2005 में पदोन्नति ली। जिसके अगले साल वह स्थायी न्यायाधीश बन गए। दिल्ली हाईकोर्ट में जज के रूप में उन्होंने कई अहम फैसले लिए। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को बरकरार रखने जैसा अहम फैसला भी दिया है।
Justice sanjiv khanna will take oath as cji today know how he became chief justice from lawyer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














