मथुरा जिला अस्पताल के अव्यस्था पर बोलते सीएमएस डॉ. विकस कुमार मिश्रा  (सोर्स : नवभारत लाइव)
मथुरा

मथुरा जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं राम भरोसे! वार्डों में घूम रहे आवारा कुत्ते, मरीजों के खाने पर भी कब्जा

Health Services District Hospital Exposed Mathura: जिला अस्पताल में वार्डों में घूमते कुत्तों का वीडियो सामने आया हालांकि CMS डॉ. विकास कुमार मिश्रा ने कार्रवाई की बात कहकर झाड़ा पल्ला ।

मोहन श्याम शर्मा, शक्ति सौरभ

Stray Dogs Roaming Freely Wards : मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज, साफ-सफाई और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए, वहां वार्डों के अंदर खुलेआम आवारा कुत्ते घूमते नजर आ रहे हैं।

अस्पताल के वार्डों में कुत्तों के विचरण और मरीजों के खाने को खींचकर ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल की व्यवस्थाएं देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यहां मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं हैं।

वार्डों में आवारा कुत्तों का घूमना सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

जिला अस्पताल के वार्डों में आवारा कुत्तों का पहुंचना मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अस्पताल में भर्ती मरीज पहले ही बीमारी से परेशान रहते हैं। ऐसे में वार्डों के भीतर कुत्तों का घूमना संक्रमण और कुत्तों के काटने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ा सकता है।

हैरानी की बात यह है कि ये स्वान वार्डों में मरीजों के लिए लाए गए खाने तक को खींचकर ले जाते हैं। इस पूरी स्थिति का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अस्पताल में है बुनियादी सुविधाओं का अभाव

अस्पताल की बदहाली का एक और पहलू मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की परेशानी है। वार्डों में कई तीमारदार जमीन पर लेटे हुए नजर आते हैं। मरीजों की देखभाल के लिए दिन-रात अस्पताल में रुकने वाले परिजनों के लिए बैठने और आराम करने तक की पर्याप्त व्यवस्था दिखाई नहीं देती।

तीमारदारों के लिए बेंच उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें फर्श पर बैठकर या लेटकर समय बिताना पड़ता है। सवाल यह है कि अस्पताल प्रशासन मरीजों के साथ उनके परिजनों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर कब गंभीर होगा?

सीएमएस ने कहा जल्द होगी कार्यवाई

इन अव्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. विकास कुमार मिश्रा से बातचीत की गई। नवभारत से बातचीत में उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन अस्पताल में खुलेआम घूम रहे कुत्तों और अन्य व्यवस्थागत कमियों को लेकर ठोस कार्रवाई कब होगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका।

अस्पताल की स्थिति को लेकर सीएमएस की जिम्मेदारी और प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर किसकी लापरवाही से आवारा कुत्ते अस्पताल के वार्डों तक पहुंच रहे हैं? मरीजों और तीमारदारों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण नहीं करते?

सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिलना उनका अधिकार है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री की पत्नी-बेटे हारे, DIG की पत्नी भी नहीं बचा सकीं सीट; कांग्रेस का दबदबा

लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों... खरगे ने UPA दौर के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, बोले- 12 साल बाद जागे

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया