मथुरा शादी नकद मामला (सोर्स: नवभारत लाइव)
मथुरा

मथुरा में जीजा का करोड़ों वाला प्यार! दो सालों को पहनाई एक-एक करोड़ के नोटों की माला, वायरल वीडियो से मची हलचल

Mathura One Crore Currency Garland Wedding: जीजा ने दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों से बनी विशालकाय मालाएं पहनाईं। पांच-पांच सौ रुपये के नए नोटों से तैयार प्रत्येक माला करीब 100 फीट लंबी थी।

मोहन श्याम शर्मा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सुरीर के नगला फोंदा गांव में दो दूल्हों की घुड़चढ़ी बनी चर्चा का विषय

  • 500-500 रुपये के नोटों से तैयार 100 फीट लंबी मालाएं पहनाने का दावा

  • नकदी के स्रोत को लेकर उठे सवाल, करोड़ों वाली घुड़चढ़ी सवालों के घेरे में

Mathura Wedding Cash Controversy: शादियों के सीजन में आपने दूल्हों को फूलों और नोटों की मालाएं पहने तो खूब देखा होगा, लेकिन मथुरा के सुरीर क्षेत्र में हुई एक घुड़चढ़ी ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक जीजा ने अपने दो सगे सालों पर ऐसा प्यार लुटाया कि शादी समारोह में मौजूद लोग देखते ही रह गए।

दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपये की नोटों से बनी विशालकाय मालाएं पहनाई गईं। पांच-पांच सौ रुपये के नोटों से तैयार करीब 100 फीट लंबी इन मालाओं का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस अनोखी घुड़चढ़ी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

सालों के लिए जीजा का खास तोहफा

दरअसल, पूरा मामला मथुरा जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव नगला फोंदा का है। गांव निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शादी की रस्मों के तहत शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी।

दोनों की शादी गोवर्धन स्थित एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस निवासी युवतियों के साथ होनी है। इसी दौरान राजस्थान के कामां क्षेत्र के गांव नंदोला निवासी उनके जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर ने अपने सालों को खास अंदाज में तोहफा देने का फैसला किया।

मालाओं की संभालने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

जीजा योगेश कुमार ने दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों से बनी विशालकाय मालाएं पहनाईं। बताया जा रहा है कि पांच-पांच सौ रुपये के नए नोटों से तैयार प्रत्येक माला करीब 100 फीट लंबी थी।

मालाओं की लंबाई और वजन इतना अधिक था कि उन्हें संभालने के लिए कई लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। दोनों दूल्हों को मकान की छत पर खड़ा किया गया, जिसके बाद उन्हें ये विशालकाय मालाएं पहनाई गईं। घुड़चढ़ी में मौजूद लोगों के लिए यह नजारा किसी शाही आयोजन से कम नहीं था।

देखते रह गये ग्रामीण और रिश्तेदार

इस दौरान ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने अपने मोबाइल कैमरों में इस अनोखे पल को कैद कर लिया। देखते ही देखते करोड़ों की नोटों की मालाओं का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा। दूल्हों को किसान नेता महावीर स्वामी का भतीजा बताया जा रहा है।

कैमरे पर बोलने से बचते रहे जीजा और दूल्हे

इस पूरे मामले को लेकर जब हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर दूल्हों और उनके जीजा योगेश कुमार से बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज किया। ऐसे में एक-एक करोड़ रुपये की दोनों मालाओं को लेकर किया जा रहा दावा चर्चा का विषय बना हुआ है।

दो करोड़ की नकदी का स्रोत क्या है?

इस अनोखी घुड़चढ़ी के वीडियो वायरल होने के बाद अब कई सवाल भी उठ रहे हैं। क्या वास्तव में दोनों मालाओं में एक-एक करोड़ रुपये के नोट लगाए गए थे? इतनी बड़ी नकदी की व्यवस्था कहां से हुई और इसका स्रोत क्या है?

फिलहाल मालाओं में लगी नकदी की वास्तविक रकम और उसके स्रोत की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसी आयकर जांच या कार्रवाई की भी पुष्टि सामने नहीं आई है। हालांकि, नगला फोंदा की यह करोड़ों वाली घुड़चढ़ी अब मथुरा से लेकर राजस्थान तक चर्चा का विषय बनी हुई है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम