गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

मां की जमीन पर धोखे से लिया लोन, जब खुली पोल तो पुलिस ने घर पर दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार

Mathura Fraud Case: राया थाना क्षेत्र में जमीन पर कथित फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले में वांछित आरोपी हरिश्चन्द्र उर्फ हरीचन्द को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप हैं।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Police Arrested A Man In Fraud Case: थाना राया पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिश्चन्द्र उर्फ हरीचन्द पुत्र मोहनलाल, निवासी ग्राम भरऊ, थाना राया, मथुरा, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है।

मां की जमीन पर धोखे से लिया लोन

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना राया में मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि हरिश्चन्द्र ने अपनी मां कटोरी देवी (पत्नी मोहनलाल) के फोटो का इस्तेमाल कर बैंक से धोखाधड़ी की और अपनी मां की जमीन पर लोन ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोप ने लोग लेने के बाद खुद ही उन पैसो का प्रयोग किया और अपनी बहन और अन्य वारिसों को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की।

जिसके बाद आरोपी की मां ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में थाना राया पुलिस टीम ने 11 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम भरऊ स्थित आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- मथुरा में मोबाइल लूट का खुलासा: पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूटा हुआ मोबाइल और 600 रुपये बरामद

मां और बहन के साथ की गाली-गलौज

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी ने जमीन पर लिए गए लोन का विरोध करने पर पीड़िता और उसकी बहन के साथ रूप से गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इन आरोपों को भी मुकदमे में शामिल किया है।

पहले भी दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना राया में दर्ज मुकदमा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक अनुरूद्ध सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह और कांस्टेबल रविन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल

विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिले ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?