मौके पर मौजुद लोग (सोर्स- नवभारत लाइव)
मथुरा

मथुरा में बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Mathura Accident News: मथुरा के स्यारहा गांव में बोरिंग के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से मशीन के संपर्क में आने पर बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Borewell Accident: मथुरा के छाता तहसील क्षेत्र के स्यारहा गांव में गुरुवार शाम बोरिंग करते समय बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि यहां घर में बोरिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन बोरिंग मशीन के संपर्क में आ गई। मशीन में करंट उतरने से वहां मौजूद तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे

मृतकों की पहचान मोहन (करीब 40 वर्ष), मोहन (करीब 42 वर्ष) और सुल्तान (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घर में बोरिंग का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान बोरिंग मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। 11 हजार वोल्ट का करंट मशीन में उतरने के बाद तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत होने की बात सामने आई है।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन के नीचे इस तरह के कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते