Noida Fire: सेक्टर-63 की गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग, चौथी मंजिल से उठीं लपटें; 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Garment Factory Fire: नोएडा के सेक्टर-63 स्थित गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। 8 दमकल गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Noida Sector 63 Garment Factory Fire
नोएडा के सेक्टर 63 में गारमेंट फैक्ट्री में लगी आगसोर्स-IANS
Published on
Updated on

Noida Sector 63 Garment Factory Fire: नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार को चौथी मंजिल पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही फायर विभाग की आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू व फायर फाइटिंग ऑपरेशन के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है।

धुएं और लपटों से फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी

दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफ-463 स्थित गारमेंट कंपनी की चौथी मंजिल से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं।

8 दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

आग की सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की कई यूनिटों को मौके के लिए रवाना किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए कुल आठ दमकल गाड़ियों की मदद से फायर फाइटिंग ऑपरेशन चलाया गया।

दमकल कर्मियों ने आसपास के हिस्सों में आग फैलने से रोकने के लिए भी मोर्चा संभाला। फैक्ट्री में गारमेंट से संबंधित सामान होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी। ऐसे में दमकल कर्मियों ने अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया।

1.30 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

करीब डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद फायर टीम ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाकर यह सुनिश्चित किया कि इमारत के अंदर किसी हिस्से में आग या धुआं बाकी न हो।

Noida Sector 63 Garment Factory Fire
मेरठ और नोएडा के बीच शुरू हुई AC डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, 124 रुपये में होगा 78 किमी का सफर

नोएडा सेक्टर-63 के गारमेंट कंपनी लगी भिषण आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-63 के एफ-463 स्थित गारमेंट कंपनी की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। आठ फायर टेंडरों की सहायता से आग बुझाने का काम किया गया। करीब डेढ़ घंटे की फायर फाइटिंग के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

फायर विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाकर किया निरीक्षण

उन्होंने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

हालांकि आग के वास्तविक कारण और इससे हुए नुकसान का आकलन विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फायर विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com