भाई दूज के मौके पर भाई-बहन ने एक साथ यमुना में डुबकी लगायी  (सोर्स : नवभारत लाइव)
मथुरा

मथुरा में भाई दूज पर यमुना स्नान को उमड़े भाई-बहन,यम फांस से मुक्ति की कामना लेकर लगाई आस्था की डुबकी

Celebrated Yama Dwitiya Kartik month: कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यम द्वितीया के रूप में मनाया जाता है।मान्यता है कि इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर आए थे।

मोहन श्याम शर्मा, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • भाई दूज पर सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

  • यमुना में भाई- बहन एक साथ स्नान कर सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की

  • यम द्वितीया पर यमुना स्नान करने से यमराज के भय से मुक्ति मिलती है

Lakhs of devotees took a holy dip in the Yamuna : कान्हा की नगरी मथुरा में भाई दूज यानी यम द्वितीया का पर्व बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सूर्य की पहली किरण के साथ ही यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विशेष रूप से शहर के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई।

इस दौरान भाई-बहनों ने एक साथ यमुना स्नान कर एक-दूसरे की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया।

विश्राम घाट पर भाई-बहनों के एक साथ स्नान करने की विशेष परंपरा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यम द्वितीया के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर आए थे। यमुना जी ने भाई यमराज का आदर-सत्कार किया और उनके कल्याण की कामना की।

प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन जो भाई-बहन यमुना में एक साथ स्नान करेंगे, उन्हें यम के भय और यमपाश से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसी धार्मिक आस्था के चलते मथुरा के विश्राम घाट पर भाई-बहनों के एक साथ स्नान करने की विशेष परंपरा है।

लंबी आयु तथा सुखी जीवन की कामना

भाई दूज के अवसर पर सुबह से ही यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई। घाटों पर हर तरफ यमुना मैया के जयकारे और धार्मिक मंत्रोच्चार सुनाई देते रहे।

बहनों ने भाइयों के साथ यमुना स्नान किया और उनकी लंबी आयु तथा सुखी जीवन की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने यमुना पूजन, दीपदान और जरूरतमंदों को दान देकर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया।

प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। यमुना के घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई थी। जल पुलिस, गोताखोरों और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। इसके साथ ही भीड़ में बिछड़ने वाले लोगों की सहायता के लिए खोया-पाया केंद्र भी बनाया गया।

प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार श्रद्धालुओं से गहरे पानी में नहीं जाने और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की जाती रही।हालांकि, भारी भीड़ के बीच विश्राम घाट पर एक घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।

बछड़े के घुसने से बना अफरा-तफरी का माहौल

स्नान के दौरान एक गाय का बछड़ा घाट पर श्रद्धालुओं के बीच पहुंच गया। अचानक बछड़े के भीड़ में घुसने से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की मौजूदगी के चलते कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।

श्रद्धालुओं ने भीड़भाड़ वाले घाट पर पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन से उचित व्यवस्था करने की मांग की।

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी