मथुरा के स्वामी घाट पर दो पक्षों में मारपीट; पिता-पुत्र पर 40-50 लोगों ने किया हमला, चेन-मोबाइल लूट गए आरोपी

Mathura Crime News: मथुरा के स्वामी घाट पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें पिता और पुत्र घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने 40 50 लोगों पर हमला और चेन मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है।
Mathura Swami Ghat Clash Leaves Father Son Injured, Police Begin Probe
घायल व्यक्ति(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Fight On Mathura Swami Ghat: मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के स्वामी घाट पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के करीब 40 से 50 लोगों पर एकजुट होकर हमला करने और दबंगई दिखाते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष के साथ लूटपाट भी की...

पीड़ित पक्ष ने मारपीट के साथ लूटपाट का भी आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके सोने की चेन और मोबाइल फोन भी गायब हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी मथुरा पुलिस को दी।

Mathura Swami Ghat Clash Leaves Father Son Injured, Police Begin Probe
UP सरकार का बड़ा फैसला: होमगार्ड्स को मिलेगा हथियारों का खास प्रशिक्षण, STF के जरिए खरीदे जाएंगे 10 लाख कारतूस

सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई की।

स्वामी घाट क्षेत्र पर अफरा-तफरी का माहौल

मारपीट की घटना के बाद स्वामी घाट क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मारपीट और लूटपाट के आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामलें में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com