बंधक साधु को खुलते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

मथुरा में गौशाला पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, चौकीदार को बंधक बनाकर 10-12 गोवंश लेकर हुए फरार

Mathura Cow Theft: कोसीकलां क्षेत्र की एक अस्थायी गौशाला में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर कथित रूप से 10 से 12 गोवंश वाहन में लादकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Cattle Smuggling Mathura: मथुरा जनपद के थाना कोसीकलां क्षेत्र स्थित गांव ऐंच की अस्थायी गौशाला में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने गौशाला के चौकीदार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर 10 से 12 गोवंश वाहन में लाद लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की दी धमकी

जानकारी के अनुसार देर रात करीब एक बजे 5 से 6 अज्ञात बदमाश गौशाला में पहुंचे। चौकीदार महाराज सोरन दास ने बताया कि बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी और शोर मचाने पर गोली मारने की बात कही। इसके बाद उन्होंने चौकीदार को बंधक बनाकर गौशाला से 10 से 12 गोवंश वाहन में लादे और फरार हो गए।

कानून-व्यवस्था को चुनौती देती वारदात

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोसीकलां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्राम प्रधान हरिपाल सिंह ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि गौशाला में हथियारों के बल पर इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

शाहपुर चौकी प्रभारी विनीत नेहरा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

आरोपियों की तलाश के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कराई गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे किसी स्थानीय या अंतरराज्यीय गो-तस्कर गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। गोवंश ले जाए जाने की संख्या और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का सत्यापन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM