इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद सपा में शामिल सोर्स- @samajwadiparty
लखनऊ

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

Imran Masood Son In Law Join SP: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद सपा में शामिल हो गए। लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

अमन मौर्या

Shayan Masood Joins Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। सहारनपुर से कांग्रेस के चर्चित सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शायान मसूद पूर्व केंद्रीय मंत्री और सहारनपुर से कांग्रेस से सांसद रहे काजी रशीद मसूद के पोते हैं।

इस दौरान अखिलेश यादव से शायान मसूद उनके पिता शादान मसूद के साथ विधायक उमर अली और पूर्व विधायक माविया अली भी मौजूद रहे।

शायान मसूद का सपा में एंट्री काफी अहम

मंगलवार को ही सपा विधायक आशु मलिक और कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद की एक बैठक में बहस हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ। ऐसे में सायान मसूद की सपा में एंट्री काफी अहम मानी जा रही है।

बता दें, शायान मसूद की समाजवादी पार्टी में एंट्री पिछले कुछ समय से लटकी थी। गुरुवार को अखिलेश यादव ने उनको पार्टी में शामिल करा दिया।

बैठक में इमरान मसूद-आशु मलिक में झड़प

मंगलवार शाम को ही सहारनपुर में विकास भवन के सभागार में हुई बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने सड़क और अधूरे नाले को लेकर सपा विधायक ने सवाल उठाया। इस पर कांग्रेस सांसद भड़क गए।

चाय-पकौड़ी तक पहुंची बात

बैठक में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आशू मलिक से बैठक के नियमों के अनुसार अपनी बात रखने के कहा। इस पर विधायक आशु मलिक ने कहा कि वो जनता के मुद्दे उठाने बैठक में आए हैं, चाय-पकौड़ी खाने के लिए नहीं। सपा विधायक के ऐसे तेवर से कांग्रेस सांसद ने पलटकर कहा कि यहां चाय-पकौड़ी कौन खिला रहा है?

इस पर सपा विधायक और कांग्रेस सांसद के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। बहस के दौरान सपा विधायक की चाय-पकौड़ी वाली टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद के जवाब से बैठक का माहौल और गरमा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास गिरफ्तार; बाद में मिली जमानत

E20 ने कम की चीनी की मिठास? 10 साल में पहली बार विदेश से मंगवाई जा रही 10 लाख टन चीनी