चाय-पकौड़ी पर भिड़े इमरान मसूद-आशू मलिक! विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की तल्खी खुलकर आई सामने- VIDEO

SP Congress Dispute Saharanpur Meeting: सहारनपुर में विकास भवन की बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक में तीखी बहस हुई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Imran Masood Ashu Malik Clash Saharanpur
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशू मलिक में बहससोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Imran Masood Ashu Malik Clash Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मंगलवार शाम विकास भवन के सभागार में हुई बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विधानसभा चुनाव के पहले दोनो पार्टियों के बीच राजनीतिक तल्खी खुलकर सामने आ गई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बेहड़ा संदल गांव में बनी सड़क और अधूरे नाले को लेकर सपा विधायक ने सवाल उठाया। इस पर कांग्रेस सांसद भड़क गए।

चाय-पकौड़ी तक पहुंची बात

बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आशू मलिक से बैठक के नियमों के अनुसार अपनी बात रखने के कहा। इस पर विधायक आशु मलिक ने कहा कि वो जनता के मुद्दे उठाने बैठक में आए हैं, चाय-पकौड़ी खाने के लिए नहीं। विधायक के इस बयान पर कांग्रेस सांसद पलटकर बोल पड़े कि यहां चाय-पकौड़ी कौन खिला रहा है?

इस पर सपा विधायक और कांग्रेस सांसद के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। बहस के दौरान सपा विधायक की चाय-पकौड़ी वाली टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद के जवाब से बैठक का माहौल और गरमा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इमरान मसूद ने दी सफाई

समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक के साथ हुई बातचीत के वायरल वीडियो पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कहा कि कोई बहस या विवाद नहीं हुआ था। मैं बैठक की अध्यक्षता कर रहा था, इसलिए यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी थी कि हर कोई अपनी बात रखे। हम यहां काम करने और मामलों की समीक्षा करने के लिए हैं, इसलिए पहले एक व्यक्ति को अपनी बात पूरी करने दें और फिर आप अपना मुद्दा उठा सकते हैं। मैंने हर बात का बिंदुवार जवाब दिया और कहा कि MLA को उनके सवाल का स्पष्टीकरण एक हफ्ते के भीतर मिल जाएगा।

सपा विधायक ने बताया आम घटना

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के साथ हुई बातचीत के वायरल वीडियो पर SP MLA आशु मलिक कहा कि जनप्रतिनिधि अक्सर अपनी राय रखना चाहते हैं और यह एक सामान्य बात है। सदन या बैठक की कार्यवाही के दौरान ऐसी घटनाएं आम हैं, और इसे विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए।

Imran Masood Ashu Malik Clash Saharanpur
पटना में बवाल! RJD के मार्च में उग्र हुआ प्रदर्शन, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव; बोले- जेल जाने से डरते नहीं

उन्होंने कहा कि हमने बस बैठक के संचालन का सही तरीका बताया, और बैठक उसी के अनुसार आगे बढ़ी। मुझे नहीं लगता कि इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना या इस पर विवाद खड़ा करना उचित है।

Navbharat Live
navbharatlive.com