यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट, 15 नवंबर से शुरू होगा वितरण अभियान

2.5 Million Youths Receive Free Tablets : स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अभियान की शुरुआत, पहले दिन 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा इसका लाभ।

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • यूपी के 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट

  • 15 नवंबर को अभियान का शुभारंभ

  • पहले दिन 50 हजार छात्रों को मिलेगा लाभ

UP Government Digital Education Youth: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं।

साल 2026-27 के लिए प्रदेश के 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

15 नवंबर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल से होगा शुभारंभ

इस विशेष अभियान की शुरुआत पंद्रह नवंबर को राजधानी लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल से होने जा रही है। कार्यक्रम में पहले दिन करीब 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

इस आयोजन से अभियान को गति मिलेगी। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक डिजिटल सुविधाएं पहुंचाना है, जिससे उनकी पढ़ाई और प्रशिक्षण में तकनीक की भूमिका को और मजबूत किया जा सके।

चार जिलों के विद्यार्थी होंगे शामिल

अभियान के शुरुआती कार्यक्रम में लखनऊ के साथ हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।

इन जिलों के चयनित विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान टैबलेट दिए जाएंगे। इसके बाद योजना के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रदेश के अन्य जिलों में भी पात्र युवाओं को चरणबद्ध तरीके से टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

आइये जानते हैं किन छात्रों को मिलेगा लाभ

योजना का लाभ विभिन्न शैक्षणिक और प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत युवाओं को मिलेगा। इसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, आईटीआई और कौशल विकास से जुड़े विद्यार्थी शामिल हैं।

इस पहल से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के साथ तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को भी डिजिटल संसाधनों की सुविधा मिल सकेगी।

डिजिटल शिक्षा और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन ट्रेनिंग और आधुनिक तकनीकी संसाधनों से जोड़ना है। मुफ्त टैबलेट मिलने से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल पुस्तकालय, प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न शैक्षणिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकेंगे।

इसके साथ ही युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का युवा तकनीकी रूप से दक्ष बनकर शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी