ओम प्रकाश राजभर  (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ

सुभासपा नेता ने अपने मन से बना डाला 5 दलों का गठबंधन! पोस्ट देख भड़के ओम प्रकाश राजभर, कह दी ये बड़ी बात

UP Five Party Alliance Controversy: यूपी में पांच दलों के एक साथ आने और नया गठबंधन बनाने की संभावना को लेकर सुभासपा के प्रवक्‍ता की पोस्‍ट ने बहस छेड़ दी है। ओम प्रकाश राजभर ने चेतावनी दी है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • पियूष मिश्रा ने 2027 चुनाव में पांच दलों के गठबंधन का सुझाव दिया

  • पोस्ट से नाराज राजभर ने ट्वीट डिलीट करने और पार्टी से निकालने की चेतावनी दी

  • राजभर बोले- भाजपा और सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा होगा

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इस बीच पांच क्षेत्रीय दलों के एक साथ आने और नया गठबंधन बनाने की संभावना को लेकर सुभासपा के प्रवक्‍ता की पोस्‍ट ने बहस छेड़ दी है।

हालांकि‍ इस पोस्ट को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब उन्होंने ट्वीट देखा तो सुभासपा नेता से इस बारे में पूछा, तो उसने बताया कि यह उसका व्यक्तिगत ट्वीट है।

राजभर ने सख्त लहजे में कहा कि हमने कहा कि तत्काल उसको डिलीट करो, नहीं तो पार्टी से निकाल दूंगा। पार्टी से अलग होकर चाहे जितना ट्वीट करना हो करो। ऐसे बयान बगैर हमसे पूछे अगर कोई दिया तो उसकी खैर नहीं है।

पियूष मिश्रा के ट्वीट में पांच दलों के गठबंधन की बात

सुभासपा के प्रवक्‍ता पीयूष मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी, अपना दल (सोनेलाल) की अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी और बसपा प्रमुख मायावती मिलकर 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ें, तो यह गठबंधन प्रदेश की राजनीति में एक बड़ी तीसरी ताकत बन सकता है।

उन्होंने इन दलों के सामाजिक और क्षेत्रीय आधार का भी जिक्र किया। पोस्ट में रालोद की ताकत जाट, किसान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बताई गई। वहीं, सुभासपा को राजभर और पूर्वांचल के पिछड़े वर्ग, अपना दल (एस) को कुर्मी और अन्य पिछड़े वर्ग, निषाद पार्टी को निषाद, मल्लाह और केवट समुदाय तथा बसपा को जाटव, अन्य दलित और बहुजन मतदाताओं के आधार वाली पार्टी बताया गया।

सुभासपा प्रवक्ता पीयूष मिश्रा की पोस्‍ट

तत्काल ट्वीट डिलीट करो, नहीं तो पार्टी से निकाल दूंगा- राजभर

इस पोस्ट को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब उन्होंने ट्वीट देखा तो इस बारे में पीयूष मिश्रा से पूछा। उसने बताया कि यह उसका व्यक्तिगत ट्वीट है। इस पर राजभर ने उसे तत्काल ट्वीट डिलीट करने के लिए कहा।

राजभर ने सख्त लहजे में कहा, हमने कहा कि तत्काल उसको डिलीट करो। नहीं तो पार्टी से निकाल दूंगा। पार्टी से अलग होकर चाहे जितना ट्वीट करना हो करो। ऐसे बयान बगैर हमसे पूछे अगर कोई दिया तो उसकी खैर नहीं है।

सहयोगी दलों को साथ लेकर चलना हमारा कर्तव्य- राजभर

2027 के चुनाव और सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि दबाव किस बात का होगा? हम चार सहयोगी दल के लोग हैं। चारों में जो सीटें मिलनी हैं, वह मिलेंगी। भारतीय जनता पार्टी खुद एक बड़ी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ होने के नाते उसकी मदद करना भी हमारा कर्तव्य है। वहीं, सहयोगी दलों को साथ लेकर चलना और उनकी ताकत के हिसाब से सीटें देना भी जरूरी है। दोनों पक्षों की जिम्मेदारी है कि सभी को साथ लेकर चला जाए।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद