ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान: जैसे बंगाल में TMC का हुआ हाल, वही उत्तर प्रदेश में सपा का करना चाहती है, VIDEO

Om Prakash Rajbhar Statement: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर सीट शेयरिंग को लेकर सपा को खत्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। जानिए यूपी चुनाव की ताजा सियासी हलचल।

Rajbhar On Samajwadi Party-Congress Alliance: उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बीच कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच चल रहे सीट-शियरिंग विवाद को लेकर एक तीखा बयान दिया है। राजभर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी की मंशा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कमजोर करने या पूरी तरह खत्म करने की है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बिहार में क्षेत्रीय दलों को नुकसान पहुंचाने की रणनीति अपनाई गई, कुछ वैसी ही चाल कांग्रेस यूपी में चल रही है। कांग्रेस द्वारा 172 सीटों की मांग पर अड़े रहने और अखिलेश यादव के सीट बंटवारे में देरी करने की नीति पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही, मतदाता सूची और चुनाव आयोग से जुड़े अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी। इस वीडियो में गठबंधन के भीतर मचे सियासी घमासान को विस्तार से समझाया गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com