सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ

यूपी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर दौड़े युवा और अफसर, एकता की शपथ ली

Sardar Patel Jaynti Run For Unity: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

राजेश कुमार मिश्र, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकजुट हुआ यूपी

  • रन फॉर यूनिटी से गूंजा एकता का संदेश, प्रदेशभर में हुए कार्यक्रम

  • लखनऊ से गोरखपुर तक मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

Sardar Patel Jayanti: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में रन फॉर यूनिटी, प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण समारोह, भाषण प्रतियोगिताएं और संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।

लखनऊ से लेकर गाजियाबाद, गोरखपुर, महराजगंज, मुजफ्फरनगर, कौशाम्बी और मिर्जापुर तक सरकारी कार्यालयों, पुलिस थानों, रेलवे और शिक्षण संस्थानों में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

जनभवन से केडी सिंह स्टेडियम तक निकली रन फॉर यूनिटी

लखनऊ में जनभवन से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

वहीं, गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा विकसित भारत की नींव हैं। युवाओं को चुनौतियों का सामना करते हुए पूरी जिम्मेदारी और परिपक्वता के साथ अपने दायित्व निभाने चाहिए।

पुलिस, प्रशासन और रेलवे कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ

प्रदेश के सरकारी कार्यालयों और पुलिस थानों में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

गाजियाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। महराजगंज के सभी पुलिस थानों और कौशाम्बी पुलिस ने भी देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

गोरखपुर स्थित द्वितीय वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सेनानायक रवि शंकर निम (आईपीएस) ने पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा करने की शपथ दिलाई।

मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार और मंडलायुक्त कार्यालय में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान ने चारबाग रेलवे स्टेडियम में रेलकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद स्टेडियम से लखनऊ रेलवे स्टेशन तक रन फॉर यूनिटी निकाली गई। इसमें रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ जवान और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने भाग लिया।

स्कूलों में प्रभात फेरी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रदेश के अलग-अलग जिलों के स्कूलों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली और भाषण प्रतियोगिताओं सहित कई रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और देश के लिए उनके योगदान के बारे में बताया गया। सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

मिर्जापुर के सरदार जिला संप्रेक्षा गृह में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों को लोगों तक पहुंचाया गया।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिला ग्रीन सिग्नल! सिर्फ साढ़े तीन घंटे में वाराणसी से दिल्ली की यात्रा

मृत लोगों के नाम रह जाएं, लेकिन असली मतदाताओं के नहीं हटने चाहिए, शशि थरूर का चुनाव आयोग पर सवाल

Apple को भारत में पहला स्टोर खोलने में 25 साल क्यों लगे? जानिए FDI नियम से iPhone मैन्युफैक्चरिंग तक की कहानी

UP: PDA के दुश्मन नंबर-1 हैं अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे?