जनभवन से केडी सिंह स्टेडियम तक दौड़ी एकता की रैली, लखनऊ में सैकड़ों लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Lucknow Run For Unity: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनभवन से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता व आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
Unity rally in Lucknow
लखनऊ में एकता की रैली(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारियों और नागरिकों समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल

  • रैली के जरिए एकता, अखंडता और भाईचारे का दिया संदेश

  • सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देशभर में हुए आयोजन

Run For Unity Rally: लखनऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली का आयोजन किया गया। जनभवन से शुरू हुई यह रैली केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक निकाली गई। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारियों और आम नागरिकों समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। रैली के जरिए लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।

रैली में शामिल लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों ने इसमें भाग लेकर राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकजुट रहने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और देश की अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रेरित करना था।

हर साल 31 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। देश की सैकड़ों रियासतों को एक साथ जोड़कर मजबूत भारत बनाने में सरदार पटेल की अहम भूमिका रही थी। इसी योगदान को याद करते हुए देशभर में रन फॉर यूनिटी सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Unity rally in Lucknow
151वीं जयंती पर देखिए सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक तस्वीरें और उनसे जुड़ी कहानियां

पिछले साल भी लखनऊ में निकली थी रैली

पिछले साल यानी 31 अक्टूबर 2025 को भी लखनऊ में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया था। उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ पार्क स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक जाने वाली दौड़ को हरी झंडी दिखाई थी। इसमें स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और पुलिस के प्रशिक्षु जवानों ने हिस्सा लिया था।

सरदार पटेल की जयंती पर युवाओं को सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी सौगात दी। शनिवार सुबह 10 बजे लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 1,725 करोड़ रुपये की सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया।

रिपोर्ट: ईशांक दीक्षित

Unity rally in Lucknow
जयंती विशेष: सरदार वल्लभभाई पटेल ने क्यों की थी पं. जवाहरलाल नेहरू की तारीफ, जानिए क्या बोले थे लौहपुरुष?