पीएम नरेंद्र मोदी  सोर्स- सोशल मीडिया
लखनऊ

पीएम मोदी कल लखनऊ आएंगे, 52 टॉपर्स को करेंगे सम्मानित; इन रास्‍तों पर रहेगी पाबंदी, डायवर्जन प्‍लान जारी

PM Modi Lucknow Visit: पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी 21 नवंबर को लखनऊ के दौरे पर आ रहे हैं, पीएम यहां पर राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्‍लान जारी किया है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • पीएम नरेंद्र मोदी का कल लखनऊ दौरा

  • राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

  • पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्‍लान जारी किया

Lucknow Traffic Diversion Plan: पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी 21 नवंबर को लखनऊ के दौरे पर आ रहे हैं, जिसके चलते पार्टी व प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। पीएम यहां पर राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। जो पहली बार दिल्‍ली से बाहर आयोजित हो रहा है।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी देश के 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इसमें यूपी के 6 टॉपर्स का भी नाम शामिल है।

पीएम के दौरे के चलते कल राजधानी के करीब 35 रास्‍ते बंद रहेंगे। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्‍लान जारी किया है।

यूपी के 6 टॉपर्स को पीएम करेंगे सम्‍मानित

पीएम मोदी देश के 52 टॉपर्स को सम्‍मानित करेंगे। इस लि‍स्‍ट में उत्तर प्रदेश के 6 युवाओं ने जगह बनाई है। इनमें देवरिया के नीतेश चौरसिया, फैजाबाद की काजल महावर और लखनऊ के अब्दुल मोबीन, शाहबाज खान, प्राची विश्वकर्मा व प्रतिभा शामिल हैं। खास बात यह है कि लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय ITI के अब्दुल मोबीन ने मैकेनिक डीजल ट्रेड में 600 में से 599 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, शाहबाज खान, प्राची विश्वकर्मा और प्रतिभा ने भी 750 में से 745 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

साल 2022 से 2025 तक राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम दिल्‍ली में आयोजित होता रहा है। लेकिन इस बार इस कार्यक्रम की मेजबानी यूपी को मिल गई। जो 21 नवंबर की शाम 5:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में आयोजित होगा।

लखनऊ में कल ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

  • शहीद पथ मार्ग पर रोक के दौरान वाहन हुसेड़िया अंडरपास, हनीमैन चौराहा, ग्वारी चौराहा और दयाल पैराडाइज होकर जा सकेंगे।

  • कमता तिराहा से शहीद पथ पर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। ज‍िसके चलते वाहन पॉलीटेक्निक, चिनहट तिराहा और कठौता होकर जा सकेंगे।

  • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षांत समारोह है। इसलिए लोहिया पार्क से आने वाले वाहन पॉलीटेक्निक होकर आगे जाएंगे। कठौता झील से चिनहट, हनीमैन और हुसेड़िया चौराहे का रास्ता खुला रहेगा।

  • कानपुर और उन्नाव मार्ग पर रोक रहेगी। इसके चलते वाहन दरोगाखेड़ा और किसान पथ अंडरपास होकर जा सकेंगे। स्कूटर इंडिया चौराहे से भी शहीद पथ के बजाय किसान पथ का रास्ता रहेगा।

  • पॉलीटेक्निक चौराहा पर रोक के दौरान हजरतगंज जाने वाले वाहन भूतनाथ, बादशाहनगर और निशातगंज होकर जाएंगे। समता मूलक चौराहे से पेपर मिल कॉलोनी, गोमती बैराज और 1090 चौराहे होते हुए बालू अड्डा का रास्ता अपनाया जा सकेगा।

  • अहिमामऊ में रोक के दौरान सुल्तानपुर और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन जलसा रिसॉर्ट के सामने से किसान पथ का इस्तेमाल करेंगे।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार