नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां का निधन (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

नंद गोपाल गुप्ता की मां विमला देवी का निधन, भावुक होकर बोले- ‘मां की छाया सर से दूर हो गई’

UP Minister Nandi Mother Death: नंदी ने एक पोस्ट में लिखा कि आज मां की छाया सर से दूर हो गयी। उनका स्नेह, ममत्व और आशीर्वाद हर कठिनाई से जूझने का संब​ल थी। उनकी उपस्थिति जीवन में ईश्वरीय मौजूदगी थी।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं कैबिनेट मंत्री की मां

  • दारागंज शमशान घाट पर किया जाएगा दाह संस्कार

  • योगी समेत कई राजनेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

UP Minister Nandi Expresses Grief: मां के जाने का वियोग किसी के लिए भी पीड़ादायक होता है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां 82 व​र्षीय विमला देवी का बुधवार को निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद नंदी ने सोशल मीडिया पर दी। वह लंबे समय से बीमारी थीं। नंदी की मां ने प्रयागराज स्थित नाजरेथ अस्पताल में अंतिम श्वास ली।

मंत्री नंदी ने एक भावुक पोस्ट में लिखा कि आज मां की छाया सर से दूर हो गयी। पिताजी के जाने के बाद मां ने ही परिवार को संभाला। उनका स्नेह, ममत्व और आशीर्वाद हर कठिनाई से जूझने का संब​ल थी। उनकी उपस्थिति जीवन में ईश्वरीय मौजूदगी थी।

दारागंज शमशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां का दाह संस्कार दारागंज शमशान घाट पर किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंत्री ने लिखा कि अत्यंत वेदनापूर्वक सूचित करना पड़ रहा है कि पूजनीया माताजी का स्वर्गवास आज प्रातः काल हो गया है। यह हमारे परिवार के लिए बेहद कष्टप्रद और विपदायक समय है। माताजी के अग्नि संस्कार हेतु अंतिम यात्रा निज आवास बहादुरगंज से दारागंज शमशान घाट के लिए अपराह्न 3 बजे प्रस्थान करेगी।

सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदना

इस बाबत सीएम योगी ने भी सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उर्जा मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, बीजेपी एमपी रवि किशन समेत कई प्रमुख नेताओं ने नंदी की माता के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की।

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेताप्रतिपक्ष

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट