मंत्री नन्दी ने कहा कि आज के समय में शिक्षा और जागरूकता ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके माध्यम से पूरे जग में उजियारा फैलाया जा सकता है। हर किसी को उसका अधिकार दिलाने के साथ ही उसके जीवन को बेहतर से बेहतर बनाया जा सकता है और डॉ.अंजली केशरी स्लम बस्तियों में रहने वाली बेटियों को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि कन्यापूजन एक मनोवैज्ञानिक त्यौहार है। स्लम बस्ती में रहने वाली बेटियों को दैवीय संस्कार देना आसान नहीं था, लेकिन इन बस्तियों में रहने वाली करीब 300 से ज्यादा बेटियां विशाल संकल्प संस्था के माध्यम से पढ़ाई के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हुनर सीख रही हैं।