सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

SIR में हिंदू वोटरों के कटे नाम, यूपी बीजेपी की लखनऊ में बड़ी बैठक, कमान सीएम योगी के हाथों में

UP BJP Meeting: 1.27 करोड़ हिंदू वोट गायब होने के बयान पर बीजेपी सक्रिय हो गई है। बीजेपी की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर संगठन की रणनीति पर मंथन होगा।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • बीजेपी की इस बैठक में SSR को लेकर संगठन की रणनीति पर होगा मंथन

  • 1.27 करोड़ हिंदू वोट गायब होने के बयान पर BJP सक्रिय

  • जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ अहम बैठक

Lucknow UP BJP Meeting SSR उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में भाजपा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हलचल तेज हो गई। भाजपा ने अब मतदाता सूची को दुरुस्त कराने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर पूरा जोर लगा दिया है।

इस सम्बन्ध में यूपी बीजेपी की बड़ी बैठक शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रारंभ हो चुकी है। इस बैठक में एसआईआर/एसएसआर को लेकर संगठन की रणनीति पर मंथन होगा। 1.27 करोड़ हिंदू वोट गायब होने के बयान के बाद से बीजेपी सक्रिय हो गई है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस अभियान की रूपरेखा समझाएंगे।

जिनके नाम कटे, दोबारा जुड़वाने का मौका

बीजेपी की बैठक में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी जितने भी विरोधी गठबंधन है ये सभी गठबंधन है ये कभी सफल नहीं होने। जिन लोगों के नाम कटे है उनके नाम दोबारा जुड़वाने का मौका है।

सीएम का दावा मुस्लिम मतदाता बढ़े, हिंदुओं की संख्या घटी

बता दें कि सीएम योगी ने एसआईआर से पहले व बाद की मतदाता सूचियों के आधार पर दावा किया कि प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। इनमें से 66 लाख मतदाताओं के नाम पंचायत की मतदाता सूची में नहीं हे। इस प्रकार 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा 18-19 वर्ष आयु वर्ग के साढ़े चार लाख युवाओं के नाम भी मतदाता सूची से गायब है। सीएम योगी ने तर्क दिया था कि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या बढ़ी है जबकि हिंदू मतदाताओं की संख्या कम हुई है।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण