लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना की तैयारी तेज, शाम 4 बजे के बाद शुरू होगी वोटों की गिनती

Lucknow MLC Election Votes Counting: लखनऊ में मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रवेश से पहले पास और सामान की जांच की जा रही है, जबकि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर प्रतिबंध है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • कर्मचारी मतपत्रों की बंडलिंग में जुटे

  • मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात

  • वोटों की गिनती सुचारु रूप से कराया जाने की तैयारियां

MLC Election Votes Counting: राजधानी लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रमाबाई आंबेडकर मैदान स्थल पर फिलहाल मतपत्रों को व्यवस्थित करने और उनकी गड्डियां बनाने का काम किया जा रहा है। शाम 4 बजे के बाद मतगणना शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रवेश व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

मतगणना शुरू होने से पहले कर्मचारी मतपत्रों की बंडलिंग में जुटे हैं। मतपत्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अलग-अलग गड्डियां बनाई जा रही है, ताकि आगे की गिनती का काम सुचारु रूप से कराया जा सके। फिलहाल सभी की निगाहें मतगणना शुरू होने और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रमाबाई आंबेडकर मैदान में बनाए गए मतगणना केंद्र की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। परिसर के आसपास और प्रवेश द्वारों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। मतगणना स्थल पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले लोगों को निर्धारित जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। प्रवेश द्वार पर पास की जांच के साथ उनके सामान की भी तलाशी ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी इस नियम का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं। लोगों के पास मौजूद सामान की जांच के दौरान प्रतिबंधित वस्तुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मतगणना शुरू होने का इंतजार

फिलहाल मतपत्रों की बंडलिंग का काम जारी है। शाम 4 बजे के बाद मतगणना शुरू होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया अगले चरण में पहुंचेगी। प्रशासन की निगरानी में मतगणना केंद्र पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया से लेकर परिसर के अंदर जाने तक सतर्कता बरती जा रही है।

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना को लेकर अब सबकी नजरें वोटों की गिनती पर हैं। मतपत्रों की गड्डियां तैयार होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना आगे बढ़ेगी। फिलहाल रमाबाई आंबेडकर मैदान में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच तैयारियों का दौर जारी है।

सपा और भाजपा के बीच मुकाबला

स्नातक सीट पर भाजपा के अवनीश सिंह और समाजवादी पार्टी की कांती सिंह के बीच मुकाबला है। शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार मैदान में हैं। दोनों सीटों पर 25 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।

रिपोर्ट: ईशांक दीक्षित

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी