आगरा MLC चुनाव की मतगणना जारी, सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने भाजपा पर लगाए धांधली के आरोप

Agra MLC Election 2026: आगरा MLC चुनाव की मतगणना के बीच सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने भाजपा पर धांधली के आरोप लगाए। स्नातक खंड के 94 और शिक्षक खंड के 140 मतदेय स्थलों की मतपेटियां खोली जा चुकी हैं।
Agra MLC Election 2026: SP Candidate Akash Agarwal Alleges BJP Poll Irregularities During Counting
आकाश अग्रवाल (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • स्नातक और शिक्षक खंड के मतपत्रों की गिनती की तैयारी तेज

  • दोपहर 12 बजे तक पहले रुझान आने की उम्मीद

  • अभी तक 150 मतदेय स्थलों की मतपेटिका बंडल (50-50 के) बनाये जाने हेतु खोली जा चुकी

Akash Agarwal Allegations Irregularities MLC Election Counting: आगरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मंगलवार को विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के बीच आगरा खंड से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव में गड़बड़ी और धांधली कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले मतदान के दौरान भी आकाश अग्रवाल ने भाजपा और आगरा प्रशासन पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। शिकायतों के बाद आगरा में तीन बूथों पर पुनर्मतदान (री-पोलिंग) कराया गया था।

मतगणना के दौरान प्रशासन की ओर से स्नातक और शिक्षक खंड के मतपत्रों को छांटने और 50-50 मतपत्रों के बंच बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, शुरुआती रुझान दोपहर करीब 12 बजे के बाद सामने आने का अनुमान है।

Agra MLC Election 2026: SP Candidate Akash Agarwal Alleges BJP Poll Irregularities During Counting
Varanasi: तीन किलोमीटर पहले रोका गया मीडिया, पास वितरण पर सवाल; सीसीटीवी बंद होने के आरोप से घिरा प्रशासन

स्नातक खंड में 94 मतदेय स्थलों की पेटियां खोली गईं

मतगणना से जुड़े उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, स्नातक खंड में कुल 281 मतदेय स्थल हैं। इनमें 19 सहायक मतदेय स्थल (ऑक्जिलरी बूथ) भी शामिल हैं। अब तक 94 मतदेय स्थलों की मतपेटियां मतगणना हॉल में खोली जा चुकी हैं। यहां मतपत्रों को 50-50 के बंच में व्यवस्थित करने की प्रक्रिया जारी है।

वहीं, मतगणना कार्यवाही के दौरान बूथ संख्या 1 से 68 तक के मतपत्रों के बंच बनाने का काम भी प्रगति पर बताया गया है।

शिक्षक खंड में 140 मतदेय स्थलों की मतपेटियां खोली गईं

शिक्षक खंड में कुल 150 मतदेय स्थल हैं। इनमें से अब तक 140 मतदेय स्थलों की मतपेटियां मतगणना हॉल में खोली जा चुकी हैं। मतपत्रों को 50-50 के बंच में व्यवस्थित करने की कार्रवाई जारी है। शुरुआती चरण में बूथ संख्या 1 से 58 तक की मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से निकालकर बंच बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

Agra MLC Election 2026: SP Candidate Akash Agarwal Alleges BJP Poll Irregularities During Counting
MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

री-पोलिंग के बाद मतगणना पर टिकी निगाहें

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान अनियमितताओं और बूथों पर गड़बड़ी की शिकायतों के बाद तीन बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया था। सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने मतदान प्रक्रिया के दौरान भी भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब मतगणना से पहले उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

फिलहाल मतगणना की प्रक्रिया जारी है और प्रत्याशियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों की निगाहें शुरुआती रुझानों पर टिकी हैं। दोपहर करीब 12 बजे के बाद पहला रुझान आने की संभावना जताई गई है। मतगणना के आगे बढ़ने के साथ ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com