वाराणसी समेत सात केंद्रों पर एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, 11 सीटों के नतीजों पर टिकी निगाहें

UP MLC Counting 2026: यूपी विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। भाजपा-सपा के प्रदर्शन पर नजर और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नतीजों के राजनीतिक मायने जानें।
UP MLC Election Results 2026: Counting Begins for 11 Graduate and Teacher Constituency Seats
एमएलसी चुनाव की मतगणना(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों पर 152 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

  • भाजपा-सपा के बीच मुकाबले पर सबकी नजर

  • MLC चुनाव के नतीजों पर नजर, सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

UP MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में कुल 152 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। चुनाव में कुल 55.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना शुरू हो गया है।

भारी पुलिस बल की तैनात

मतगणना वाराणसी, लखनऊ, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर सहित सात केंद्रों पर कराई जा रही है। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में मतों की गिनती की जा रही है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ केंद्रों के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

UP MLC Election Results 2026: Counting Begins for 11 Graduate and Teacher Constituency Seats
SRN अस्पताल में हंगामा और मारपीट, वकीलों के प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, देखें VIDEO

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच मुकाबले पर खास नजर है। राजनीतिक विश्लेषक इसे वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों की राजनीतिक ताकत परखने का महत्वपूर्ण अवसर मान रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए भी इन नतीजों को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल!

राजनीतिक गलियारों में विधान परिषद चुनाव को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव परिणामों से दोनों प्रमुख दलों की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और मतदाताओं के बीच प्रभाव को लेकर राजनीतिक संकेत मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले इन 11 सीटों में छह पर भाजपा, तीन पर सपा और एक-एक सीट पर निर्दलीय तथा शिक्षक संघ का कब्जा बताया जा रहा था। ऐसे में इस बार के चुनाव परिणामों से विधान परिषद में दलों की स्थिति में क्या बदलाव आता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

अब मतगणना के नतीजे तय करेंगे कि किस दल को बढ़त मिलती है और किसे झटका लगता है। खासकर भाजपा और सपा के प्रदर्शन को आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com