लखनऊ में हिट एंड रन केस सोर्स- सोशल मीडिया
लखनऊ

Lucknow Hit And Run: रिलेशनशिप विवाद में युवती पर चढ़ाई कार, VIDEO वायरल होने के बाद आरोपी शहनवाज गिरफ्तार

Lucknow Hit And Run Case: लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास प्रेमी ने विवाद के बाद युवती को कार से कुचलने का प्रयास किया। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी शहनवाज गिरफ्तार।

अमन मौर्या

Janeshwar Mishra Park Hit And Run: गुरुग्राम में हिट एंड रन केस के बाद उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास एक युवक द्वारा कार से युवती को टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती द्वारा लखनऊ पुलिस को दी गई जानकारी में उसने परिचित युवक पर ही कार से टक्कर मारकर भागने का आरोप लगाया गया है।

इसके बाद युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी युवक से रिलेशनशिप में थी युवती

लखनऊ पुलिस के अनुसार, युवती ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शहनवाज अली नाम के युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह युवती चाय पीने गई थी। इसी दौरान शहनवाज अली अपने एक मित्र दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां आया।

युवती ने आरोप लगाया है कि शहनवाज और दानिश के साथ अन्य युवतियों से संबंध को लेकर उसने विरोध किया। इस पर दोनों ने उससे गाली-गलौज और विवाद की। विवाद के बाद शहनवाज और दानिश कार लेकर भागने लगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पर युवती कार के सामने खड़ी होकर रोकने का प्रयास करने लगी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार के सामने युवती ने कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन शहनवाज ने उसे टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया।

एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

घटना की सूचना मिलने पर लखनऊ पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वाहन नंबर के आधार पर लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शहनवाज अली को पकड़ लिया, जबकि दानिश अभी भी फरार चल रहा है।

पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका

क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए आतंक फैला रहा पाकिस्तान ? ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की चेतावनी

समुद्र में भारतीय वॉरशिप से पाकिस्तानी नेवीशिप की टक्कर, भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब