अधिवक्ता संगठन का पैदल मार्च (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

बड़ी संख्या में लखनऊ की सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, पुलिस बल तैनात

Lucknow Advocate Protection Act: शहर की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान प्रदेश भर से अधिवक्ता एकत्रित हुए।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • लखनऊ में अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

  • अधिवक्ताओं ने सरकार से जल्द कानून बनाने की अपील की

  • अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई

Lucknow Advocates Protest: यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं का पैदल मार्च निकाला। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं विधानसभा का घेराव किया। लखनऊ के कैसरबाग स्थित न्यायालय से लेकर परिवर्तन चौक परिवर्तन चौक से अटल चौक अटल चौक से विधानसभा को घेरा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान प्रदेश भर से अधिवक्ता एकत्रित हुए।

पुलिस से की धक्का मुक्की

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। पुलिस लगातार अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास करती रही लेकिन प्रदर्शनकारी अधिवक्ता न कुछ सुनने को तैयार थे न रुकने को। अधिवक्ताओं ने लखनऊ पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ा और विधानसभा तक पहुंच गए।

तत्काल लागू हो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट

राजधानी लखनऊ में हुए इस प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के नारे लगाए। उनका कहना है कि हम कानून की रक्षा करने वाले है इसलिए हमारी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। तत्काल यह एक्ट लागू किया जाना चाहिए।

इस दौरान पुलिस के अधिकारी लगातार अधिवक्ताओं को समझाने, शांत कराने और वापस लौटाने का प्रयास करते रहे लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिए अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता और काले कोट की ताकत का एहसास कराया है।

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी