पुलिस की गिरफ्त में महिलाएं, अवैध अड्डों पर चला बुलडोजर (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

ललितपुर में शराब के अवैध अड्डों पर चला बुलडोजर, 43 हजार लीटर लहन नष्ट, 60 गिरफ्तार

Lalitpur Illegal Liquor: ललितपुर में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए 5 थाने की पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। शराब के अड्डों पर बुलडोजर चलाकर भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।

आकाश साहू, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • ललितपुर में 5 थाने की पुलिस ने एक साथ छापेमारी की

  • बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया

  • 60 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किए

Lalitpur Police Action: ललितपुर में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए 5 थाने की पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर पुलिस ने बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।

इस दौरान करीब 43 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया, जबकि 693 लीटर अवैध कच्ची शराब और 915 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 60 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 60 अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

पांच थाने की पुलिस ने एक साथ दबिश दी

एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान में जिले के पांच थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस की टीमों ने उन स्थानों पर दबिश दी, जहां अवैध तरीके से कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। मौके पर मिले शराब बनाने के उपकरण, भट्टियां और बड़ी मात्रा में तैयार किया जा रहा लहन नष्ट कराया गया। जेसीबी की मदद से शराब बनाने के ठिकानों को भी ध्वस्त किया गया।

पुलिस कहां कितनी मिली शराब

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र में 243 लीटर कच्ची शराब और 139 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। यहां 15 हजार लीटर लहन नष्ट करने के साथ आठ भट्टियां ध्वस्त की गईं। इस कार्रवाई में 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए।

तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को सबसे अधिक अवैध शराब और लहन मिला। यहां 375 लीटर कच्ची शराब, 239 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई और 28 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। इस क्षेत्र में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमे दर्ज किए गए।

वहीं महरौनी में 60 लीटर कच्ची शराब और 349 क्वार्टर देशी शराब बरामद करते हुए 18 आरोपियों पर कार्रवाई हुई। मड़ावरा में चार और पाली थाना क्षेत्र में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पाली में 15 लीटर कच्ची शराब और 90 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई।

एएसपी बोले- आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

ललितपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एएसपी कालूसिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट