MBBS 38 छात्र 3 महीने के लिए निलंबित (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ में जूनियर से जबरन डांस कराया, KGMU से 38 MBBS छात्र निलंबित, जुर्माना भी लगाया

Lucknow KGMU Ragging Controversy: लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में रैगिंग के मामले में MBBS के 38 छात्रों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सभी छात्रों पर 25-25 हज़ार जुर्माना लगाया।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • केजीएमयू ने रैगिंग के मामले में MBBS 38 छात्र निलंबित किए

  • छात्रों पर 25-25 हज़ार जुर्माना और एक साल तक छात्रवृत्ति पर रोक

  • जूनियर छात्रों को वीडियो कॉल करके जगाने और जबरन डांस करवाते थे

KGMU Viral Video: लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रैगिंग के मामले में MBBS के 38 छात्रों को 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी छात्रों पर 25-25 हज़ार जुर्माना और एक साल तक छात्रवृत्ति पर रोक लगा दी गई।

आरोप है क‍ि ये छात्र जून‍ियर छात्रों को छात्रों को कतार में खड़ा कर प्रणाम महोदय, प्रणाम मैडम, कहवाते थे। 16 नवंबर को केजीएमयू का वायरल वीडियो हुआ था, इसके बाद एंटी-रैगिंग सेल ने मामले की जांच की।

जांच में पता चला की सीनियर स्टूडेंट्स आधी रात में जूनियर छात्रों को परेशान करते थे। उन्हें वीडियो कॉल करके जगाते और जबरन डांस करवाते थे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई की। रैगिंग में शाम‍िल 36 छात्र 2025 बैच और 2 छात्र 2026 बैच के हैं।

वीडियो में जूनियर छात्रों के साथ क्या होता दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में केजीएमयू के जूनियर छात्र कतार में गर्दन झुकाकर खड़े दिखाई दे रहे थे। जैसे ही कोई सीनियर छात्र वहां से गुजरता, जूनियर तेज आवाज में 'प्रणाम महोदय जी' या 'प्रणाम मैडम जी' बोलते नजर आते। वीडियो में सीनियर छात्र जूनियरों को हिदायत देते भी दिखाई दिए। वहीं, आसपास मौजूद कुछ सुरक्षाकर्मी मोबाइल से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए।

वीडियो सामने आने के बाद केजीएमयू प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने स्पष्ट किया कि जूनियर छात्रों को डराने, दबाव बनाने या अपमानित करने की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्रों से अपील की कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी को दें।

NMC ने 24 घंटे में मांगा था जवाब

मामले की शिकायत मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयोग के एंटी रैगिंग सेल ने केजीएमयू के कुलपति और डीन से 24 घंटे के भीतर जवाब और शुरुआती कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी।

NMC ने साफ कहा था कि किसी भी तरह के अपमानजनक या दबाव बनाने वाले व्यवहार को कैंपस की परंपरा बताकर सही नहीं ठहराया जा सकता। आयोग ने केजीएमयू प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच करने और सभी CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए थे।

2018 के सलाम विवाद की भी दिलाई याद

UDF के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल ने इस मामले में साल 2018 के केजीएमयू के सलाम विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय करीब 350 छात्रों पर जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा छात्रों के बाल कटवाने से जुड़े मामले में निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी।

परिसीमन बिल पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने परिसीमन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?