योगी ने किये अपनी मां के अंतिम दर्शन (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, मां के पार्थिव शरीर के किये अंतिम दर्शन

Yogi Adityanath Reaches Panchur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री का 91 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। सीएम योगी की मां ने पैतृक गांव पंचूर में आज अंतिम सांस ली।

अनुराग मिश्रा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • अपनी मां के पार्थिव शरीर के दर्शन करते समय भावुक हुए सीएम योगी

  • 91 साल की उम्र में सीएम योगी की मां मां सावित्री ने पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

  • गोरखपुर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान सीएम को मिली थी मां के निधन की सूचना

Yogi Reaches Panchur to Pay Tribute to His Mother: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री का 91 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। सीएम योगी की मां ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। इसके खबर के मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम करीब 4:55 बजे अपने पैतृक घर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सीएम मां के सामने खड़े होकर कुछ देर मौन रहे, इस दौरान उनकी आंखें भी नम हो गईं।

टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मिली थी मां के निधन की सूचना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को सफलता के मंत्र दे रहे थे।

उन्हें तकनीक के महत्व से अवगत कराने के साथ ही अपराध मुक्त और भयमुक्त उत्तर प्रदेश की तस्वीर भी बता रहे थे। इसी बीच उनके जीवन से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उनकी 91 वर्षीय मां सावित्री देवी का निधन हो गया।

मातृवियोग की इस खबर के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से अपना संबोधन जारी रखा। वह युवाओं को सफलता, शिक्षा और तकनीक के महत्व के बारे में बताते रहे। उल्लेखनीय है कि मां के निधन की सूचना मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री करीब एक घंटे से अधिक समय तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और विद्यार्थियों को संबोधित करते रहे। एक तरफ परिवार में दुख की घड़ी थी तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जिम्मेदारी जिसका उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बखूबी निर्वहन किया।

निजी दुःख से पहले राजधर्म का पालन

यह पहला अवसर नहीं था जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी दुःख के बीच अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी है। कोरोना काल के दौरान भी उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन की खबर आई थी।

उस समय मुख्यमंत्री लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बताया जाता है कि पिता के निधन की सूचना एक पर्ची के माध्यम से उन्हें दी गई थी उन्होंने पर्ची पढ़ने के बाद उसे मोड़कर अपनी जेब में रख लिया और बैठक जारी रखी।

संन्यास के बाद परिवार से दूर हुए सीएम योगी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथपंथ की संत परंपरा से जुड़े हैं और गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर हैं। संन्यास ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने पूर्वाश्रम का त्याग कर दिया था। संत परंपरा में दीक्षा लेने के उपरांत के व्यक्ति का जीवन समाज और लोककल्याण के लिए समर्पित माना जाता है।

हालांकि, माता-पिता के निधन जैसी व्यक्तिगत दुख की घड़ी में भी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना उनके जीवन के उस पक्ष को सामने लाता है, जिसमें व्यक्तिगत भावनाओं और सार्वजनिक दायित्वों के बीच संतुलन दिखाई देता है।

मातृवियोग की खबर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम में बने रहना और युवाओं को संबोधित करते रहना एक बार फिर चर्चा में है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिता के निधन के समय भी उनका इसी तरह बैठक जारी रखना सुर्खियों में रहा था।

2070 तक हिंदू आबादी में कितना होगा बदलाव? इन देशों में दोगुनी हो जाएगी संख्या, इस मुस्लिम देश का नाम भी शामिल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Kal Ka Mausam: 21 नवंबर को चक्रवात अकवान बरपाएगा कहर, बंगाल-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Akvan Live: चक्रवात ‘अकवन’ कमजोर पड़ा, अगले कुछ घंटों में और घटेगी तीव्रता

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल