2070 तक हिंदू आबादी में कितना होगा बदलाव? इन देशों में दोगुनी हो जाएगी संख्या, इस मुस्लिम देश का नाम भी शामिल

Hindu Population 2070: प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक 2070 तक भारत में हिंदू आबादी सबसे ज्यादा होगी। हालांकि वैश्विक आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी घटने और जनसंख्या वृद्धि धीमी रहने का अनुमान है।
Hindu Population in 2070
सांकेतिक तस्वीर(AI जनरेटेड)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 2070 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी हिंदू आबादी वाला देश रहेगा।

  • नेपाल दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहने का अनुमान है।

  • 2070 तक वैश्विक हिंदू आबादी लगभग 1.4 अरब हो सकती है।

  • दुनिया की आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 14.9% से घटकर 13.6% हो सकती है।

Hindu Population in 2070: प्यू रिसर्च सेंटर ने 18 नवंबर 2026 को The Future of World Religions: Population Growth Projection, 2020-2070 नाम से अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें अगले 50 साल के दौरान दुनिया के प्रमुख धर्मों की आबादी में होने वाले संभावित बदलावों का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया में सबसे अधिक हिंदू आबादी वाला देश बना रहेगा, जबकि नेपाल दूसरे स्थान पर होगा। 

हालांकि, रिपोर्ट में अन्य प्रमुख धर्मों की तुलना में हिंदू आबादी की वृद्धि दर धीमी रहने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा, जबकि ईसाई दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में हिंदू आदाबी भारत में नहीं बल्कि दूसरे देशों में ज्यादा तेजी से बढ़ेगी।

किन देशों में सबसे ज्यादा हिंदू आबादी रहती है?

प्यू के 2020 के अनुमानों के मुताबिक, हिंदू आबादी के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। देश में करीब 1.11 अरब हिंदू रहते हैं, जो वैश्विक हिंदू आबादी का लगभग 95% हिस्सा है। भारत के बाद नेपाल दूसरे स्थान पर है, जहां करीब 2.4 करोड़ हिंदू हैं। इसके अलावा बांग्लादेश में 1.3 करोड़, पाकिस्तान में 50 लाख और इंडोनेशिया में लगभग 40 लाख हिंदू आबादी है।

Hindu Population in 2070
मात्र 25 घंटे के लिए भारत आएंगे बालेंद्र शाह, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, कई अहम समझौतों की तैयारी

अमेरिका में दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी हिंदू आबादी 

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2070 तक अमेरिका हिंदू आबादी के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो जाएगा। वह इंडोनेशिया को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच सकता है। 

इसके अलावा पाकिस्तान के चौथे स्थान पर बने रहने की संभावना है। पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या 2020 के करीब 50 लाख से बढ़कर 2070 तक लगभग 1 करोड़ हो सकती है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया भी हिंदू आबादी वाले शीर्ष 10 देशों की सूची में जगह बना सकता है।  

हिंदुओं की आबादी बढ़ने की रफ्तार धीमी क्यों रहेगी?

प्यू रिसर्च के मुताबिक, प्रजनन दर, उम्र का वितरण, मृत्यु दर, प्रवासन और धर्म परिवर्तन जैसे कई वजह किसी समुदाय की आबादी में बदलाव को प्रभावित करते हैं। 2020 से 2025 के बीच वैश्विक स्तर पर हिंदू महिलाओं की प्रजनन दर प्रति महिला 1.9 बच्चे रही, जो 2.1 के रिप्लेसमेंट लेवल से कम है। भारत में भी हिंदू महिलाओं की प्रजनन दर 1.9 दर्ज की गई। नेपाल में यह लगभग 2.0 और बांग्लादेश में 1.9 रही। रिप्लेसमेंट लेवल फर्टिलिटी वह प्रजनन दर है, जो पीढ़ियों के बीच आबादी को स्थिर बनाए रखने के लिए आवश्यक होती है।

प्यू का अनुमान है कि 2020 से 2070 के बीच दुनिया की हिंदू आबादी में करीब 19.9 करोड़ की वृद्धि हो सकती है और यह लगभग 1.4 अरब तक पहुंच जाएगी। इस तरह कुल बढ़ोतरी करीब 17% रहने का अनुमान है। इसी अवधि में मुस्लिम आबादी लगभग 80% और ईसाई आबादी करीब 30% बढ़ सकती है। इन समुदायों की तेज वृद्धि के चलते वैश्विक आबादी में हिंदुओं का अनुपात कम होने की संभावना है।

धर्म परिवर्तन का भी पड़ेगा प्रभाव 

2020 में भारत में हिंदुओं की औसत उम्र 29 साल थी, जबकि मुस्लिम आबादी की औसत उम्र 24 साल थी। कम औसत उम्र वाले समुदाय में अधिक लोग आने वाले समय में प्रजनन आयु तक पहुंच सकते हैं। इससे जन्म और मृत्यु के बीच का अंतर यानी प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि प्रभावित होती है। प्यू के मुताबिक, भारत में मुस्लिम आबादी की कम औसत उम्र और अधिक प्रजनन दर भविष्य के  जनसंख्या बदलावों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Hindu Population in 2070
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना

प्यू के मुताबिक, धर्म परिवर्तन भी धार्मिक आबादी के आंकड़ों को प्रभावित करता है। इसका मतलब है कि कोई व्यक्ति जिस धर्म में बचपन से पला-बढ़ा है, वयस्क होने के बाद उसे छोड़कर किसी दूसरे धर्म को अपना सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू धर्म में पले-बढ़े लगभग 99% लोग बड़े होने पर भी खुद को हिंदू मानते हैं। मुस्लिम समुदाय में भी यह आंकड़ा करीब 99% है।