सीएम योगी ने 1594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपें  (सोर्स : सोशल मीडिया)
लखनऊ

लखनऊ: सीएम योगी ने 1,594 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र;201 ऑडिटर और 1,393 सहायक लेखाकारों को मिली सरकारी नौकरी

Distributed Appointment Letter : अभ्यर्थियों का चयन UPSSSC के माध्यम से किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती उत्तर प्रदेश वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी।

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • सीएम योगी बोले 30 लाख नौकरियां कहां से देंगे अखिलेश

  • चार बार सपा सरकार में कितने युवाओं को नौकरी मिली

  • हमारे नियुक्ति पत्रों की गिनती नहीं कर पाएगा सैफई सिंडिकेट

CM Yogi Distributed Appointment Letter Lucknow :सीएम योगी ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 201 लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और 1,393 सहायक लेखाकार (असिस्टेंट अकाउंटेंट) शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही इन युवाओं के सरकारी सेवा में काम करने का रास्ता साफ हो गया है।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित किया गया। सभी अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती उत्तर प्रदेश वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी।

वित्त विभाग को मिलेंगे नए कर्मचारी

इस भर्ती के तहत चयनित 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार प्रदेश के वित्तीय प्रशासन से जुड़े कार्यों में अपनी सेवाएं देंगे। इनकी नियुक्ति से विभाग में मानव संसाधन की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही सरकारी विभागों में लेखा प्रबंधन, वित्तीय निगरानी और ऑडिट से जुड़े कार्यों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सरकारी सेवा में आने वाले युवाओं को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का अवसर भी है। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करना चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया को लेकर सपा पर साधा निशाना

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी देने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है।

सीएम योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार जिस गति से युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है, उसे 'सैफई सिंडिकेट' गिन भी नहीं पाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से 30 लाख युवाओं को नौकरी देने के दावे पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन निकलते ही वसूली पर निकलती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी

सीएम योगी ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 से पहले नौकरी का विज्ञापन जारी होते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। उस दौर में मेहनती और योग्य अभ्यर्थियों को उनका अधिकार नहीं मिलता था। परीक्षा देने वाला युवा पीछे रह जाता था और किसी दूसरे व्यक्ति को नियुक्ति पत्र मिल जाता था।

उन्होंने इसे ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ फिल्म से जोड़ते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश की भर्ती व्यवस्था इसका जीवंत उदाहरण थी। 2015-16 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का टॉपर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व ग्रेजुएशन में थर्ड डिवीजन पास था, लेकिन वह पीसीएस में टॉप कर एसडीएम के पद पर चयनित हो गया। उसने टॉप किया नहीं था, उसे टॉप करवाया गया था। ऐसी व्यवस्था में मेहनत करने वाले युवाओं की प्रतिभा और भविष्य दोनों के साथ अन्याय होता था।

साढ़े नौ साल में अर्थव्यवस्था तीन गुना होने का दावा

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए दावा किया कि बीते साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुना हुई है। उन्होंने प्रति व्यक्ति आय और प्रदेश के बजट में भी वृद्धि का दावा किया।

उन्होंने नोएडा और ग्रेटर नोएडा को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण चेहरा बताते हुए कहा कि विकास के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख आर्थिक केंद्रों पर ध्यान देना जरूरी है। इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के जरिए 1,594 युवाओं को सरकारी सेवा से जुड़ने का अवसर मिला है। वित्त विभाग में इनकी तैनाती से लेखा और ऑडिट व्यवस्था में कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी।

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर