सपा का 'PDA प्रणपत्र' जारी: KG से PG तक बेटियों को मुफ्त शिक्षा, 5,000 रुपये हर माह बेरोज़गारी भत्ते का ऐलान

Akhilesh Yadav Jan-Man Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह घोषणापत्र जारी किया।
samajwadi party ghoshna patra
समाजवादी पार्टी घोषणा पत्र(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा की चुनावी तैयारियां तेज

  • अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर सपा ने जारी किया 'जन-मन का घोषणा पत्र'

  • घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों, पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर केंद्रित

PDA Sankalp Patra Samajwadi Party: संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। इसे 'जन-मन घोषणा पत्र' नाम दिया है। इसकी टैगलाइन है '27 का संकल्प PDA का प्रण पत्र'। इस घोषणा पत्र में सपा ने आगामी चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं और जनता से किए जाने वाले वादों को पेश किया है। इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद, आजम खान, शिवपाल यदा और डिंपल यादव समेत सपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों, पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों को केंद्र में रखा गया है।

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में युवाओं पर जोर दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा के समान अवसर प्रदान किया जाएगा। सपा प्रमुख ने विशेष राज्य शिक्षा नीति लाने की बात कही। 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 2-3 करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का भी वादा किया।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने अपने पिछले चुनावी घोषणा पत्र में किए हर वादों को पूरा किया है। इसके अलावा जिनका जिक्र घोषणा पत्र में नहीं था, पार्टी ने उन कार्यों को भी अंजाम दिया। सत्ताधारी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे दिन तो आए नहीं बल्कि बुरे दिन जाने वाले हैं।