योगी आदित्यनाथ (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा, सीएम योगी ने जताया आभार

Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों को दूरदर्शी बताया और कहा कि ₹10,000 करोड़ की लागत से 2039-40 तक के लिए सीएमपीएस को स्वीकृति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देगी।

राजेश कुमार मिश्र, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • केंद्रीय कैबिनेट के फैसले को सीएम योगी ने बताया अभिनंदनीय

  • 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारी होंगे लाभांवित

  • सीएम ने कर्मचारियों को मिले इस उपहार की दी बधाई

CM Yogi Commend Union Cabinet Decision: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुए केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों को अभिनंदनीय बताया। उन्होंने दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिले इस उपहार की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि को दी गई स्वीकृति अत्यंत अभिनंदनीय है।

68.71 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने लिखा कि 1 जुलाई 2026 से प्रभावी यह वृद्धि 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों एवं 68.71 लाख पेंशनभोगियों के आर्थिक हितों की रक्षा और उनके जीवन में सुगमता सुनिश्चित करने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी। दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को दिए गए इस उपहार हेतु आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी स्वीकृति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए अन्य फैसले को दूरदर्शी बताया। उन्होंने लिखा कि ₹10,000 करोड़ की लागत से वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए 'कंटेनर विनिर्माण संवर्धन योजना' (सीएमपीएस) को स्वीकृति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि यह योजना भारत में विश्वस्तरीय विनिर्माण इकोसिस्टम के विकास, आयात पर निर्भरता में कमी और आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारत वैश्विक कंटेनर विनिर्माण एवं निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री योगी ने देश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तीकरण को प्राथमिकता देने वाले इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया।

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी