सीएम योगी (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा, प्रचंड बहुमत से फिर बनेगी भाजपा की सरकार: सीएम योगी

Yogi Adityanath Political Statement: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की नई पहचान पर जिसे भी गौरव की अनुभूति होती है, वह भाजपा को तीसरी बार मौका देगा। भाजपा इस बार नया रिकॉर्ड बनाएगी।

राजेश कुमार मिश्र, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सीएम योगी ने आगामी चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा- कोई संदेह नहीं होना

  • भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

  • विपक्ष पर निशाना- राजनीति अपराधीकरण समाजवादी पार्टी की पहचान

2027 Elections Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। हैट्रिक ही नहीं लगेगी, यह रिकॉर्ड भी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के दम पर पार्टी जनता के बीच जाएगी और जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। "राइजिंग भारत समिट" में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पूरी दमदारी के साथ उत्तर प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की, प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

नया रिकॉर्ड बनाएगी भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की नई पहचान पर जिसे भी गौरव की अनुभूति होती है, वह भाजपा सरकार को तीसरी बार मौका देगा। उन्होंने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच वर्ष लगातार मुख्यमंत्री रहने के बाद फिर चुनाव जीता और दोबारा पांच वर्ष तक अपनी सरकार लगातार चलाई। भाजपा पहले भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाएगी।

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कल्पना करिए, क्या इंडी गठबंधन की किसी सरकार में या समाजवादी पार्टी की सरकार में यह सुशासन यूपी के अंदर या किसी अन्य राज्य के अंदर कोई देख सकता था?

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह करोड़ों कार्यकर्ताओं के कैडर बेस वाली पार्टी है, जिसमें किसी परिवार का नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता के मूल्यों, सिद्धांतों और आदर्शों का महत्व है।

प्रदेश में बना सुरक्षा और सुशासन का वातावरण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर उत्तर प्रदेश को सुरक्षित बनाने का लक्ष्य पूरा हुआ है। भाजपा का नेतृत्व स्पष्ट है कि भयमुक्त वातावरण होना चाहिए और सुरक्षा सबको मिलनी चाहिए। जब हर कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी एक मिशन के साथ एक दिशा में चलता है, तभी प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन का वातावरण बनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस की अराजकता, उनका जंगलराज, उनका गुंडाराज, थाना, तहसील, जिला को बंधक बनाने की उनकी कुत्सित चेष्टाएं जो रही हैं, जब भी उनको मौका मिला है, इस कानून-व्यवस्था की ध्वस्त स्थिति, कर्फ्यू, दंगा, लूट-खसोट, इन सभी मुद्दों को लेकर के भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ इस चुनाव में जाएगी।

परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति ने यूपी का बेड़ा गर्क किया था

सीएम योगी ने 80-20 के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ये उपलब्धियां पहले भी हासिल कर चुकी है। कितना भी दुष्प्रचार ये लोग करें, कितना भी विभाजन करें, उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति जानता है कि परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति ने, विभाजनकारी राजनीति ने उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क किया था।

हर बेटी को असुरक्षित किया था, हर व्यापारी को रंगदारी देने के लिए मजबूर किया था, हर नौजवान की नौकरी पर सेंध लगाया गया था और उत्तर प्रदेश को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर कर दिया था। कर्फ्यू और दंगा यूपी की पहचान बन चुके थे। समाज के हर तबके के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल पर हमला करते हुए कहा कि योजनाओं पर ही परिवार का वर्चस्व नहीं था, बल्कि यूपी की पूरी राजनीति तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पर चल रही थी।

राजनीति का अपराधीकरण, सपा की पहचान

सीएम योगी ने कहा कि अपराधियों के राजनीतिकरण शब्द को तो आपने सुना होगा, लेकिन राजनीति का ही अपराधीकरण हो जाए, यह समाजवादी पार्टी की पहचान थी। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया इनकी पहचान बन चुकी थी। हर थाने में इनके गुंडे कब्जा कर चुके थे। भर्ती आयोगों में भी इन्होंने अराजकता पैदा की।

जो व्यक्ति चेयरमैन बनने के लिए पात्र भी नहीं था, उसको चेयरमैन बनाकर भर्ती आयोगों पर कब्जा किया गया और अपने लोगों को जबरन भर्ती करने का प्रयास हुआ। एक-एक मुन्ना भाई को ये लोग नियुक्ति पत्र देते थे, जिसने परीक्षा ही नहीं दी, उसको भी नियुक्ति पत्र प्राप्त होता था।

वाह मजा आ गया, आतंकी लतीफ भट को मारने के बाद सुरक्षाबलों ने किया बल्ले-बल्ले; VIDEO हुआ वायरल

कहीं चोलकालीन मूर्ति तो कहीं कच्छ की दुर्लभ कला, PM नरेंद्र मोदी ने विदेशी नेताओं को दिए भारत के ये खास उपहार

22 साल का लतीफ भट क्यों बना कारपेंटर से आतंकवादी, जानें लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का पाकिस्तानी गेम

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'