उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: सीएम योगी

CM Yogi's 'X' Post: सीएम योगी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर रोजगार सृजन में उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति की नई पहचान भी बताई। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए हैं।

राजेश कुमार मिश्र, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सीएम योगी ने कहा, 2017 के बाद युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर हुए सृजित

  • डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और कौशल विकास पर दिया जोर

  • सरकार स्टार्टअप और उद्यमिता को दे रही बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से भी प्रदेशवासियों को अवगत कराया और रोजगार सृजन में युवाशक्ति की नई पहचान भी बताई।

नवाचार की नई सोच, उद्यमिता का साहस

मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवाचार की नई सोच हो, उद्यमिता का साहस हो या विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प, उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। इसी ऊर्जावान युवाशक्ति के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए आज लखनऊ में आयोजित "टीओआई यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स 2026" में सहभागिता करूंगा।

2017 से पहले युवाओं का भविष्य था अंधकारमय

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले यूपी के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों के अभाव में पलायन करना पड़ता था। भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य अंधकारमय था। प्रतिभा होने के बावजूद आगे बढ़ने के लिए आशानुरूप अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।

सृजित किए युवाओं के लिए नए अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-पद्धति को बदला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए हैं। आज उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति केवल रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन में भी अपनी नई पहचान गढ़ते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट