आजम खान  (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज, अंतरिम जमानत बरकरार रहेगी

Azam Khan Supreme Court Bail: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ED की याचिका खारिज कर दी है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली

  • अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ED की याचिका खारिज

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत बरकरार रहेगी

Azam Khan Money Laundering Case: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है।

इस मामले की सुनवाई जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने की। पीठ ने ED की याचिका पर विचार करते हुए उसे खारिज कर दिया। इससे आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत बरकरार रहेगी।

जमानत मिलने के बाद आजम जेल से रिहा हो गए। बुधवार रात करीब 10 बजे वह रामपुर पहुंचे।

रिहाई के 40 मिनट बाद हुई थी गिरफ्तारी

31 अक्टूबर को आजम खान को रामपुर जेल से रिहा होने के महज 40 मिनट बाद ही ED ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे।

अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए टिप्पणी की थी कि मामले की परिस्थितियां ED की कार्रवाई के पीछे ‘प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण’ मंशा की ओर इशारा करती हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ ED की विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि यह अंतरिम आदेश है, इसलिए वह इसमें हस्तक्षेप करना उचित नहीं समझता।

दोहरे पैन कार्ड मामले से जुड़ा है केस

यह मामला कथित तौर पर दो पैन कार्ड बनवाने और उनके इस्तेमाल से जुड़े आरोपों से संबंधित है। इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में आजम खान को अंतरिम जमानत दी थी। ED ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी और जमानत रद्द करने की मांग की थी।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार