अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात (फोटो सोर्स- @yadavakhilesh) 
लखनऊ

मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े..., राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी

Uttar Pradesh Politics: अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और सनातन को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

अमन मौर्या

Akhilesh Yadav Meets Avimukteshwaranand: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में सूबे में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म, गौ संरक्षण और प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा। शंकराचार्य से हुई मुलाकात को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसे सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए सार्थक वार्ता बताया।

चढ़ावा चोरी को बताया सबसे बड़ा पाप

शंकराजार्य से मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में इन (भाजपा) लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम राम की 'मर्यादा' को तोड़ा-मरोड़ा है। अयोध्या मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले को अखिलेश सबसे बड़ा पाप बताया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में धार्मिक चढ़ावे की चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं है।

विपक्ष की शिकायतों पर FIR दर्ज नहीं करती सरकार: अखिलेश

अखिलेश यादव ने बताया कि हमारा हिंदू समुदाय, सनातन धर्म को मानने वाले लोग, बहुत भावुक होते हैं। इससे न सिर्फ हमारे देश की छवि पर असर पड़ता है, बल्कि भारत में आने वाले निवेश पर भी बुरा असर पड़ता है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के खिलाफ तो FIR दर्ज हो जाती हैं, लेकिन विपक्ष की शिकायतों को दर्ज नहीं किया जाता।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाले जाएं, तो उनमें से 99.9% लोग BJP से जुड़े हुए निकलेंगे। इसके बाद पार्टी के अंदर जो खलबली मचेगी, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। वह खलबली शुरू भी हो चुकी है।

इथेनॉल पर भी सरकार पर साधा निशाना

SP प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं, सनातनियों में बहुत बेचैनी है। 'गौ माता' की सेवा करने वाले दुखी हैं। इस सरकार ने उन्हें तकलीफें, मुश्किलें और महंगाई दी है। अब देखिए, इन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना शुरू कर दिया है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा