अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड  (सोर्स : सोशल मीडिया)
लखनऊ

अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड? 90 लाख फॉलोअर्स वाले पेज पर लगा ब्रेक,पेज बंद होने की वजह स्पष्ट नहीं

Akhilesh Yadav FB Account Suspend:अखिलेश यादव सोशल मीडिया लगतार सक्रीय रहते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं। ऐसे में फेसबुक अकाउंट का अचानक बंद होना समर्थकों के बीच हलचल का विषय बना है.

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • फेसबुक पेज पर 90 लाख के करीब थे फॉलोअर्स

  • फेसबुक पेज बंद होने की वजह अभी साफ नहीं

  • सपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच हलचल

Ex CM UP Akhilesh Yadav FB Account Suspend :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट एक बार फिर सस्पेंड होने की खबर सामने आई है। करीब 90 लाख फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट के अचानक बंद होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

सवाल उठ रहा है कि आखिर फेसबुक ने इतनी बड़ी राजनीतिक व्यक्ति का अकाउंट क्यों बंद किया? क्या इसके पीछे कोई तकनीकी गड़बड़ी है या फिर मामला फेसबुक की नीतियों से जुड़ा है?

अखिलेश यादव सोशल मीडिया के जरिए लगातार राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से संवाद करते हैं। ऐसे में उनके फेसबुक अकाउंट का अचानक उपलब्ध न होना समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

अकाउंट बंद होने की वजह स्पष्ट नहीं

अकाउंट सस्पेंड होने के पीछे फिलहाल आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने आने तक यह कहना मुश्किल है कि कार्रवाई तकनीकी कारणों से हुई या किसी पोस्ट अथवा फेसबुक की नीतियों से जुड़े मामले के चलते।

अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट अक्टूबर 2025 में भी अस्थायी रूप से सस्पेंड हुआ था। उस समय अकाउंट कुछ घंटों तक उपलब्ध नहीं रहा था और बाद में बहाल कर दिया गया था। उस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए थे, जबकि केंद्र सरकार ने कार्रवाई में अपनी भूमिका से इनकार किया था।

राजनीतिक और सोशल मीडिया में चर्चा

अखिलेश यादव के बड़े सोशल मीडिया फॉलोअर बेस को देखते हुए अकाउंट के बंद होने की खबर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सोशल मीडिया राजनीतिक संवाद, जनसंपर्क और समर्थकों तक संदेश पहुंचाने का प्रमुख माध्यम बन चुका है।

ऐसे में अकाउंट की स्थिति और उसके बंद होने की वजह को लेकर लोगों की नजर फेसबुक और समाजवादी पार्टी की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट कब बहाल होगा और इसे सस्पेंड करने के पीछे वजह क्या है?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत