बी.एड टीईटी 2011 के उम्मीदवार (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

नौकरी की आस लिए अखिलेश यादव के पास पहुंचे B.Ed TET 2011 के अभ्यर्थी, सपा प्रमुख से की न्याय की मांग

B.Ed TET 2011 Candidates Meet Akhilesh Yadav: अभ्यर्थियों की मांग है कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में BEd TET 2011 के उम्मीदवारों की मांगों को शामिल करें। साथ ही नौकरी का भी वादा करें।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों ने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात

  • अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को सपा में घोषणा पत्र में शामिल करने की अपील की

  • समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के ज़रिये से प्रदेश सरकार पर उठाए सवाल

B.Ed TET 2011 Aspirants Seek Job Assurance: लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर एक बार फिर राजनीतिक स्तर पर पहल तेज कर दी है। अभ्यर्थियों ने रविवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात में अभ्यर्थियों ने सपा प्रमुख ज्ञापन भी सौंपा।

अभ्यर्थियों की मांग है कि समाजवादी पार्टी अपने आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में बीएड टीईटी 2011 के उम्मीदवारों की मांगों को शामिल करें। साथ ही सरकार बनने पर नौकरी देने का भी वादा करें।

मांगों को घोषणा-पत्र में शामिल करने की अपील

बता दें कि सपा की ओर से 26 नवंबर 2026 ​को आगामी चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया गया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने बताया था कि अभी महिलाओं महिलाओं और लड़कियों के लिए तथा जिला स्तरीय घोषणापत्र एवं लखनऊ के लिए घोषणा पत्र आएगा। ऐसे में बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों ने सपा सुप्रीमो को अपनी मांगे बताई और उन्हें आने वाले घोषणा पत्रों में शामिल करने की अपील की।

सपा ने सरकार पर उठाए सवाल

इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के ज़रिये से प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च न्यायालय की प्रक्रिया के अंतर्गत लगभग 16 हज़ार बीएड एवं टीईटी-2011 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के पात्र पाये जाने और उनकी सूची तैयार कर उत्तर प्रदेश सरकार को नियुक्ति के लिए भेजे जाने के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार द्वारा उनकी नियुक्तियां नहीं की गईं।

न्यायपूर्ण समाधान का आश्वासन

साथ ही कहा ​गया कि सरकार को द्वेष से ऊपर उठकर सर्वोच्च न्यायालय की प्रक्रिया का सम्मान करते हुए पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। आश्वासन देते हुए पार्टी की ओर से कहा गया कि 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर 72,825 शिक्षक भर्ती के पात्र अभ्यर्थियों की समस्या का न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान