आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद डिप्टी सीएम सख्त (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अब मनमानी रफ्तार पर लगेगी लगाम, डिप्टी सीएम सख्त, चालकों की होगी जांच और काउंसलिंग

Agra-Lucknow Expressway Accident: ब्रजेश पाठक ने यात्रियों की सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। आगरा

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे से सरकार ने लिया सबक

  • सभी एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के निर्देश

  • नशे में वाहन चलाने वालों पर रहेगी सख्त नजर

Expressways Safety Measures Mandatory: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह जीरो माइल के पास हुए भीषण बस हादसे ने प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे को लेकर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा उपाय अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में उप मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह, परिवहन आयुक्त, यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन कराया जाए। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है।

डिप्टी सीएम ने वाहन चालकों की समय-समय पर काउंसलिंग कराने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें तेज गति से वाहन चलाने के खतरों और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर प्रवेश से पहले चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की व्यवस्था विकसित करने को कहा गया है। इस जांच के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चालक ने शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है।

उन्होंने साफ कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाने की किसी भी स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से ऐसी व्यवस्था तैयार करें, जिससे निर्देश केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीन पर उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी दिखाई दे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यात्रियों की सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के हादसे के बाद सरकार का यह कदम प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल