मेरठ होटल कांड में फरार आरोपी सलमान एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार (सोर्स : सोशल मीडिया)
लखनऊ

मेरठ होटल कांड: फरार आरोपी सलमान एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया

Meerut Hotel Incident : वीडियो में वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। सलमान कहता है, "सर, गलती हो गई, माफ कर दो। अब नहीं होगी गलती।"

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • फरार आरोपी सलमान को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया

  • वीडियो में सलमान पुलिस से माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाता नजर आया

  • आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था

Meerut Hotel Case Accused Arrested : उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित होटल कांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी सलमान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार को लोहिया नगर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सलमान घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एनकाउंटर के बाद सामने आया वीडियो

एनकाउंटर के बाद सामने आए वीडियो में आरोपी सलमान पुलिस के सामने रोता और गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। वीडियो में वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है।

सलमान कहता है, "सर, गलती हो गई, माफ कर दो। अब नहीं होगी गलती।" वीडियो सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट में दर्ज है मुकदमा

मेरठ पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मेरठ की लोहिया नगर पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद सलमान को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ मेरठ के थाना सदर बाजार में दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी के बाद अन्य जानकारियां जुटा रही पुलिस

मेरठ पुलिस की इस कार्रवाई को इस संवेदनशील मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाएगी।

फिलहाल एनकाउंटर के दौरान आरोपी के घायल होने और गिरफ्तारी के बाद की कानूनी प्रक्रिया को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई