फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

सिलेंडर लेने की टेंशन: लाइन में खड़े मुख्तार अंसारी की मौत, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

LPG Crisis: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की किल्लत ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। 75 साल के मुख्तार अंसारी सुबह से लाइन में लगे थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

प्रतीक पाण्डेय

LPG Shortage News: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों एलपीजी गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है। गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग घंटों लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं, और अब यह मजबूरी जानलेवा साबित होने लगी है। फर्रुखाबाद के कोतवाली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार को एक बुजुर्ग की गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े-खड़े मौत हो गई।

घटना शुक्रवार सुबह की है जब फर्रुखाबाद के लाल सराय पानी की टंकी के पास स्थित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा थी। इन्हीं के बीच 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी भी शामिल थे, जो सुबह करीब 6:30 बजे ही एजेंसी पहुँच गए थे ताकि घर के लिए गैस सिलेंडर ले सकें।

देर तक खड़े रहे, अचानक गिर पड़े

लाइन में लगे-लगे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सीपीआर और हार्ट पंप देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घर में खत्म हो गई थी गैस, मजबूरी में जाना पड़ा

मृतक मुख्तार अंसारी के परिजनों ने बताया कि वे पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। हालांकि, घर में खाना बनाने के लिए गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी थी, इसलिए वे खुद लाइन में लगने चले गए थे। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने सिलेंडर पहले से बुक कराया था, लेकिन बुकिंग के बावजूद उन्हें चक्कर काटने पड़ रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले कभी ऐसी किल्लत नहीं हुई थी और वे प्रशासन से पुरानी सुचारू व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत की घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपाई सच को स्वीकार करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की गलतियों की वजह से लोगों की जान न जाए। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सरकारी व्यवस्थाओं की वजह से लोगों की जान तक जा रही है, जो बेहद चिंताजनक है। भाजपा को ऐसी स्थिति से बचना चाहिए जिससे किसी का परिवार उजड़ जाए।

पंजाब से यूपी तक मौत का साया

गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगने के दौरान मौत की यह पहली घटना नहीं है। हाल ही में पंजाब के बरनाला में भी ऐसी ही एक दुखद घटना सामने आई थी, जहां 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल की कतार में लगे रहने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। देश भर से गैस आपूर्ति की जो तस्वीरें आ रही हैं, वे चिंताजनक हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन अक्सर स्थिति सामान्य होने की बात करता है, लेकिन जमीनी हकीकत और लोगों का बढ़ता आक्रोश कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी